आंखों से पानी आने के कारण, लक्षण और बचाव – Watery eyes Symptoms, Causes Avoiding

आंखों से पानी आने के कारण, लक्षण और बचाव – Watery eyes Symptoms, Causes Avoiding

आंखों से पानी आना क्या है ? What is watery eyes?

      आंखों से पानी आने का मतलब है आंखों से बहुत अधिक मात्रा में आंसू आना। आंसू हमारी आंखों की परतों को नमी प्रदान करते हैं। आंसू हमारी आंखों में बाहरी कणों को बाहर निकालने के लिए और आंखों में चिकनाई बनाए रखता है। आंखों से कभी कभी पानी आना एक आम समस्या है। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में पानी आना यह एक गंभीर रोग का संकेत भी हो सकता है। आंखों से अधिक मात्रा में पानी आने की दो वजह हो सकती हैं – 




  आंसू नलिकाओं का ठीक तरह से काम नहीं करना।

   आंखों में जरूरत से ज्यादा आंसू बनना।

    आंखों से पानी आने के अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे आंखों में एलर्जी, चोट का लग जाना, आंखों से अत्यधिक काम करना, आंख आना, आंखों में किसी बाहरी वस्तु का गिर जाना। आंखों में पानी आने के साथ-साथ आंखों में धुंधलापन, आंखों में सूजन या आंखों में लाली भी हो सकती है।

    आंखों से पानी आने के कारण : Causes of watery eyes:

  • आंखों में वायरल इन्फेक्शन होने के कारण।
  • आंखों में एलर्जी होने के कारण।
  • पलकों में सूजन और जलन होने के कारण।
  • आंसू नलिका में कोई समस्या होने के कारण।
  • कोर्नियल अल्सर होने के कारण।    
  • लंबे समय तक जुखाम रहने के कारण।
  • एक्ट्रोपियन हो जाने के कारण।
  • आंखों में कोई बाहरी वस्तु घुस जाना।
  • पलकों के बाल अंदर की तरफ उगना।
  • परागज ज्वर के कारण।
  • कोर्निया में सूजन और लाली हो जाने से।
  • आंसू नलिका में संक्रमण का होना।
  • गुहेरी निकल आने से।
  • आंखों में चोट लग जाने के कारण।




  • आंखों का आना।
  • चेहरे का लकवा।
  • आंखों की नसों में एक तरह का लकवा जिसे चिकित्सा में पाल्सी कहा जाता है।
  • आंखों में केमिकल का गिरना।
  • आंख व नाक की सर्जरी।
  • थायराइड संबंधित समस्या हो जाने के कारण।
  • आंखों में अत्यधिक तनाव का होना।
  • रेडिएशन थेरेपी।
आंखों से पानी आने के लक्षण : Symptoms of watery eyes:
 
  • आंखों से कम दिखना।
  • आंखों में या आसपास सूजन होना।
  • ऐसा महसूस होना जैसे आंख में कुछ फंसा हुआ है।
  • आंखों का लगातार लाल रहना।
  • नाक बहना अत्यधिक छिकें आना।
  • आंखों के फूलने के साथ आंखों में सूखापन हो जाना यह थायराइड का लक्षण भी हो सकता है।
  • आंखों में जलन रहना।
  • आंखों में खुजली होना।
  • आंखों का लाल रहना।
  • पलकों में सूजन का रहना।
  • आंखों से कीचड़ का आना।
  • आंखों में दर्द रहना।
  • आंखों के आसपास पपड़ी जमना यह रुकावट का संकेत हो सकता है।




Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 
आंखों से पानी आने से बचाव : Avoiding watery eyes: 
 
  • धूप के चश्मे पहने।
  • सिर पर टोपी लगाए, आंखों को धूप, जलन से बचाए।
  • एलर्जीक पदार्थों से दूर रहे या ऐसे वातावरण में जाने से बचे जहां एलर्जीक पदार्थ हो।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।
  • जब आंखों में जलन या खुजली हो तो आंखों को रगड़े नहीं।
  • जिन लोगों को वायरल इंफेक्शन है ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बची।
  • वायरल इंफेक्शन हो जाने पर अपनी जरूरत ही सामान जैसे तोलिया, कंघी, कपड़े आदि दूसरों के साथ शेयर नहीं करें।
  • इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोते रहे।
  • समय-समय पर आंखों की डॉक्टर से जांच करवाते रहें।




Leave a Comment