Dyslexia Symptoms,Causes and Types : डिस्लेक्सिया के लक्षण, कारण और प्रकार

Dyslexia Symptoms, Causes and Types : डिस्लेक्सिया के लक्षण, कारण और प्रकार

  डिस्लेक्सिया क्या है ? What is dyslexia ?

     डिस्लेक्सिया रोग में शब्दों को लिखने और पढ़ने में समस्या उत्पन्न होती है। यह रोग बड़े और बच्चों दोनों में हो सकता है लेकिन यह बच्चों में विशेष रूप से पाई जाती है। डिस्लेक्सिया मैं शब्द विन्यास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मस्तिक शब्दों को एक जगह मिला देता है। इस रोग में बच्चे लिखे हुए शब्दों को और बोलने वाले शब्द याद नहीं रख पाते। 




   डिस्लेक्सिया का यह मतलब नहीं है यह नहीं है कि आपके बच्चों की क्षमता दूसरे बच्चों से सीखने और समझने में कम है। हालांकि अच्छी तरह से पढ़ने में सक्षम नहीं होने के कारण कई चीजें समझ पाना मुश्किल होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जनवरी 2013 में 23 करोड़ बच्चे डिस्लेक्सिया रोग से पीड़ित है। भारत में एक अनुमान के अनुसार डिस्लेक्सिया रोग से पीड़ित बच्चे 15% हैं।

डिस्लेक्सिया के प्रकार : Types of dyslexia:

 ‌डिस्लेक्सिया के तीन प्रकार हैं –

1 – प्राथमिक डिस्लेक्सिया : Primary dyslexia:

    डिस्लेक्सिया का सबसे आम रूप प्राथमिक डिस्लेक्सिया है। इसमें शब्दों और अंगों की पहचान करना मुश्किल होता है। पढ़ना, किसी चीज का मापन करना, दिशा निर्देश समझना आदि मुश्किल हो जाता है। यह सब मस्तिष्क के बाएं भाग से की जाती हैं। 

2 – माध्यमिक डिस्लेक्सिया : Secondary dyslexia:

     यह गर्भ में मस्तिष्क के विकार की समस्या के कारण उत्पन्न होती है। इसमें शब्दों को समझने में समस्या आती है। इसमें रोगी शब्दों की पहचान नहीं कर पाता। 

3 – आघात संबंधी डिस्लेक्सिया : Traumatic Dyslexia:

    यह मस्तिष्क की एक गंभीर बीमारी है जो मस्तिष्क में चोट लगने के कारण होती है। इसमें बच्चों को कान में संक्रमण, फ्लू और सुनने की शक्ति कम हो जाती है। इसमें बच्चे शब्दों को सही तरह से नहीं सुन पाते जिस कारण बच्चों को शब्द पढ़ने में परेशानी भी हो सकती है। 




डिस्लेक्सिया के लक्षण : Symptoms of dyslexia:

  बच्चों के लक्षण : Symptoms of children:

  • देर से बोलना सीखना।
  • शब्दों को धीरे-धीरे सीखना।
  • कविताओं वाले खेल खेलने में कठिनाई।
  • उम्र के स्तर के हिसाब से कम पढ़ना।
  • सुनने पर चीजें समझने में समस्या।
  • दिए गए निर्देश को समझने में कठिनाई।
  • चीजों को याद करने में समस्या।
  • शब्दों को देखने में कठिनाई।
  • भाषा सीखने में समस्या।




  बड़ों में लक्षण : Symptoms in elders:
 
  • समय प्रबंधन करने में कठिनाई।
  • कहानी का संक्षिप्त विवरण करने में कठिनाई।
  • विदेशी भाषा सीखने में समस्या।
  • बात करते समय अचानक रुक जाना।
  • शब्दों को पढ़ने पर समझ में नहीं आना।
  • किसी भी चीज को याद नहीं रख पाना।
  • कहानियां या चुटकुले समझने में कठिनाई का होना।
  • सामान्य रूप से पढ़ने या ऊंची आवाज में पढ़ने में भी कठिनाई का होना।




Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 
  डिस्लेक्सिया के कारण : Causes of dyslexia:
 
  इसे रोग के मुख्य कारण है :
 
1 – डीसीडीसी 2 नामक जीन में परिवर्तन के कारण यह रोग होता है। यह आनुवंशिक होता है।
2 – कुछ लोगों में पैदा होने के बाद डिस्लेक्सिया हो जाता है इसका कारण मस्तिष्क में चोट, स्ट्रोक या अन्य आघात हो सकता है। 
3 – मस्तिष्क के कुछ हिस्से सही तरह से अपना काम नहीं कर पाते जिस कारण यह रोग हो सकता है।
 
 

Leave a Comment