Stomach Ulcer : पेट में अल्सर के कारण और लक्षण

 पेट में अल्सर क्या है ?What is stomach ulcer ?

     पेप्टिक अल्सर एक तरह का घाव है जो कि पेट के भीतरी हिस्से की परत में, भोजन नली में और छोटी आंत में विकसित होते हैं। पेप्टिक अल्सर के दौरान पेट में दर्द होता है और ये दर्द नाभी से लेकर छाती तक महसूस होता है। अल्सर को हम गैस्ट्रिक अल्सर  के नाम से भी जानते हैं। ये एक तरह से हमारे पेट के भीतरी परत में संक्रमित घाव होते हैं। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैकटीरिया कि वजह से हमारे शरीर में सूजन होती है तथा पेट से अम्ल का कारण भी होता है।




 

 पेट में अल्सर के कारण :Causes of stomach ulcers:

  • अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन करना।
  • ज्यादा मसालेदार पदार्थों का सेवन करना।     
  • लंबे समय से तम्बाखू का सेवन करना।
  • रेडिएशन द्वारा किए जाने वाला उपचार।
  • अगर परिवार में किसी को अल्सर है तो यह संभावना परिवार के अन्य सदस्य में भी हो सकती है।
  • लंबे समय से लीवर, गुर्दे और फेफड़ों से संबंधित बीमारी हो जाने के कारण।
  • ऐसे व्यक्ति जो लंबे समय से तनाव में रह रहे हो।
  • उमर अधिक हो जाने पर पेट के अल्सर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  • लंबे समय तक हाई एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करना।
  • हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैकटीरिया कि वजह से हमारे शरीर में सूजन होती है तथा पेट से अम्ल का कारण भी होता है।
  • हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैकटीरिया, एक बेहद सामान्य बैकटीरिया है। इसके लक्षण इतने सामान्य होते  हैं की हम इन्हें महसूस भी नहीं कर पाते हैं और ये हमे प्रभावित करने लग जाते हैं। इनके लक्षण को समझना बेहद मुश्किल होता है। ये बैकटीरिया हमारे पेट के भीरत परत में होते हैं और किसी भी उम्र के लोग इसके चपेट में आ सकते हैं। 




 

 
पेट मैं अल्सर के लक्षण :Symptoms of stomach ulcers:
 
  • अल्सर का दर्द कुछ मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकता है।
  • अल्सर का दर्द आमतौर पर पेट के ऊपरी मध्य भाग में होता है यह दर्द नाभी के ऊपर और छाती के नीचे होता है।
  • अल्सर का दर्द उस समय अधिक होता है जब खाना खाने के बाद कई घंटों तक हमारा पेट खाली रहता है।
  • पेट में जलन रहती है।
  • रात और सुबह के समय दर्द अधिक प्रभावित करता है।
  • जी मिचलाता है।
  • भूख कम हो जाती है।
  • वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।
  • उल्टी की शिकायत रहती है।
  • उल्टी के साथ ख़ून का बहार आना या कॉफ़ी कि तरह का काला पदार्थ बाहर आना।
  • मल के साथ काले रंग का ख़ून, चिपचिपा दिखने वाला मल आना। 
  • अधिकांश मामलों में पेट से खून आने की शिकायत रहती है।
  • अल्सर के दर्द में भोजन या उल्टी के बाद राहत मिल सकती है।




 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment