दाद ( Ringworm ) के कारण, लक्षण और प्रकार

 दाद क्या है ?What is ringworm ?

    दाद एक परतदार और पपड़ीदार चकत्ते के कारण बनता है जो त्वचा पर गोल और लाल चकत्ते के रूप में दिखाई पड़ता है। दाद के अन्य संकेत और लक्षण भी हैं, जिनमें दाद की जगह से बाल झड़ना, खुजली, घाव या छाले आदि शामिल हैं। दाद संक्रामक होता हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता हैं। दाद एक प्रकार की त्वचागत समस्या है जो फंगल संक्रमण के कारण होता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर होता है तथा यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी ही आसानी से फैल सकता है। दाद को चिकित्सकीय भाषा में टिनीया (Tinea) कहते है। यह एक परतदार त्वचा पर गोल और लाल चकत्ते के रूप में दिखाई देता है और इसमें खुजली एवं जलन होते है। यह बड़ी ही आसानी से संक्रमित व्यक्ति की चीजें या कपड़े उपयोग करने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।




 

दाद के प्रकार : type of ringworm :

स्कैल्प पर होने वाला दाद टिनिया कैपिटिस.

चेहरे वाले दाद टिनिया फाचेई.

दाढ़ी में होने वाले दाद टिनिया बारबाई।

हाथ पर होने वाला दाद टिनिया।

पैर पर होने वाला दाद टिनिया पेडिस या एथलिट फुट।

उंगली वाले दाद टिनिया अंगियम।

छाती, जांघ या पीठ पर होने वाले दाद को टिनिया कॉर्पोरिस कहते हैं।




दाद के कारण : causes of ringworm :

किसी संक्रमित के संपर्क में आने से।

त्वचा में या नाखून में हल्की चोट लगने से।

लंबे समय तक त्वचा के गीले रहने से। जैसे, पसीने से शरीर का गीला होना।

किसी संक्रमित वस्तु को छूने से जैसे – कपड़े या कंघी।

बालों को समय-समय पर न धोने से।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से।

टाइट जूते पहनने से।

जानवरों के संपर्क में आने से।




दाद के लक्षण : symptoms of ringworm : 

1. लाल, परतदार, खुजली और त्वचा परत से उपर उठा हुआ|

2. धब्बा जो फफोले का विकास करते है या छिद्र होने शुरु होते है|

3. लाल धब्बे जो अंगूठी के आकर के होते है|

4. मवाद भरे छाले होते है|

5. दाद पद्रु पैर पर होते है|

6. गले, आन्तरिक जांघो, दाढ़ी, हाथ, सिर और नाखूनों पर यह अंगूठी के आकार में होता है|




YouTube channel 👈

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




Leave a Comment