Ovarian cyst के कारण और लक्षण : Ovarian cyst Symptoms and Causes

   Ovarian cyst : ओवेरियन सिस्ट के कारण और लक्षण

ओवेरियन सिस्ट क्या है ? What is ovarian cyst ?

    अंडाशय, महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का हिस्सा होते हैं। ये गर्भाशय के दोनों तरफ निचले पेट में स्थित होते हैं। महिलाओं के दो अंडाशय होते हैं जो अंडे के साथ साथ एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन करते हैं।ओवेरियन सिस्ट, अंडाशय में बनने वाले सिस्ट होते हैं जो बंद थैलीनुमा आकृति के होते हैं और उनमें तरल पदार्थ भरा होता है। इसकी निम्न लक्षण दिखाई देते हैं इसके कारण पेट के निचले हिस्से में या दाएं, बाएं दर्द रहता है, भूख कम हो जाती है उल्टी आती है। अधिकांश ओवेरियन सिस्ट कैंसर नहीं होती अगर यह फट जाए तो गंभीर समस्या उत्पन्न कर देती हैं।




 

 

    ओवेरियन सिस्ट के कारण : Causes of ovarian cysts:

  • महिलाओं के मासिक धर्म चक्र के दौरान, थैलीनुमा आकृति में अंडे के बनने को फॉलिकल कहा जाता है। यह थैली अंडाशय के अंदर स्थित होती है। ज्यादातर, यह थैली फट जाती है और अंडा निकल जाता है। लेकिन अगर यह थैली नहीं फटती है, तो इसके अंदर भरा हुआ तरल पदार्थ अंडाशय में सिस्ट बना देता है। इसे फॉलिकल सिस्ट कहा जाता है।
  • फॉलिकल आमतौर पर अंडे से निकलने के बाद नष्ट हो जाते हैं लेकिन अगर यह अंडे से न निकले और नष्ट न हो  तो यह कॉर्पस ल्यूटियम सिस्ट बनने का कारण बन जाते हैं। 
  • जो ऊतक बच्चेदानी के अंदर बढ़ते हैं वह बच्चेदानी के बाहर भी विकसित होने लगते हैं और ओवेरियन से जुड़े होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सिस्ट बनते हैं। इसे एंडोमेट्रियोमा गांठ कहते हैं।
  • अंडाशय की बाहरी सतह पर विकसित होने वाली गांठे।
  • अंडाशय पर थैलीनुमा संरचनाएं बन जाती हैं जिनमें वसा, रेशे और अन्य ऊतक मौजूद होते हैं। जिसे डर्मोइड सिस्ट कहते हैं।




 

 

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण : Symptoms of ovarian cyst:

  • सांस तेज गति से चलती है।
  • रोगी को चक्कर आते हैं।
  • बेहोशी भी आ जाती है।
  • बुखार की शिकायत रहती है।
  • पेल्विक में बहुत तेज दर्द रहता है।
  • स्त्री को उल्टी आती रहती हैं।
  • स्तनों में सूजन आ जाती है और वह दुखते हैं।
  • कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है।
  • रोगी के जांघों में दर्द रहता है।
  • पेट में ऐठन रहती है।
  • सेक्स करते समय दर्द होता है।




 

  • पेट पर सूजन आ जाती है।
  • पेट फुला हुआ लगता है।
  • मासिक धर्म से पहले और बाद में दर्द की शिकायत रहती है।
  • मासिक धर्म अनियमित रूप से आते हैं।
  • ब्लीडिंग अधिक मात्रा में होती है।
  • मल त्याग के समय दर्द होता है।
  • बैठते और उठते समय दर्द होता है।
  • एसिडिटी की शिकायत रहती है।
  • पेट में दर्द जब कमर तक फैल जाए तो यह इसका मुख्य लक्षण है।
  • रोगी की भूख कम हो जाती है।
  • कमर की साइज में वृद्धि हो सकती है।
  • अगर गांठ फट जाए तो बिल्डिंग अधिक मात्रा में होने लगती है।
  • पेट के निचले हिस्से, दाएं या बाएं तरफ दर्द रहता है।
  • डाइजेशन सिस्टम खराब रहता है गैस अधिक बनती है।
  • पेशाब करते समय जलन हो सकती है।
 

 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment