हाइपरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और जटिलताएं : Hyperthyroidism Symptoms, Causes and Complications

 हाइपरथायरायडिज्म क्या है ? What is hyperthyroidism :

 

      आपके शरीर में उपस्थित थायराइड ग्रंथि जब थायरोक्सिन हार्मोंस अधिक मात्रा में उत्पन्न कर देती है तो उसे हाइपरथायरायडिज्म कहां जाता है। थायराइड गले के आगे के हिस्से में एक छोटी सी तिल्ली के बराबर ग्रंथि होती है। थायराइड ग्रंथि दो प्राथमिक हारमोंस बनाती है, टी3; Triiodothठyronine और टी 4;  Tetraiodothyronine यह हार्मोन आप की कोशिकाओं को ऊर्जा इस्तेमाल करने में नियंत्रण करते हैं। थायरॉयड ग्रंथि इन हार्मोनों के रिलीज के माध्यम से आपके चयापचय  को नियंत्रित करती है। थायरॉयड तब बढ़ता है, जब थायरॉयड ग्रंथि टी4, टी3 या दोनों ही हार्मोंस बहुत अधिक मात्रा में बनाने लगती हैं। इन हार्मोंस के बढ़ जाने पर आपको घबराहट, चिड़चिड़ापन, वजन का लगातार घटना, दिल की धड़कन तेज होना पसीना आना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह थायराइड पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक होता है।




 

 

हाइपरथायरायडिज्म के कारण :Causes of Hyperthyroidism:

  •  Graves’ disease  हाइपरथायरायडिज्म का सबसे आम कारण है। यह एंटीबॉडीज थायरॉयड को बहुत अधिक हार्मोन बनाने के लिए उत्तेजित करता है।
  • अधिक मात्रा में आयोडीन।
  • थायराइड ग्रंथि पर सूजन आ जाने के कारण।
  • अगर थायराइड और पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर हो जाएं तो टी 4, टी 3 अधिक मात्रा में निकलने लगते हैं।
  • ट्रीओडोथायरोनिन का अधिक मात्रा में सेवन करना।
  • अंडाशय या वृषण में किसी तरह का ट्यूमर हो जाने के कारण।
  • हाइपरथायरायडिज्म रोग अनुवांशिक भी हो सकता है।
  • अगर आपके घर के किसी सदस्य को थायराइड की समस्या है तो आपको अपनी भी समय-समय पर थायराइड की जांच करा लेनी चाहिए थायराइड का रोग पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक होता है।
  • थायराइड गांठों का अधिक मात्रा में काम करना ऐसा उस समय होता है जब आपके एडिनोमा T4 अधिक मात्रा में बनाते हैं।

 

हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण : Symptoms of Hyperthyroidism:

  • रोगी को घबराहट होती है।
  • भुख अधिक मात्रा में लगती है।  
  • रोगी को बेचैनी बनी रहती है।
  • पैरों में दर्द रहता है।
  • रोगी एक जगह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता।
  • पुरुषों के स्तन में वृद्धि होना।
  • रोगी के बाल झड़ते हैं।
  • खारिश आती है।
  • आंखें उभर आती हैं।
  • रोगी को उल्टी आती हैं।
  • नींद आने में कठिनाई होती है।
  • दिल की धड़कन अनियमित रहती हैं।




 

  • रोगी को चक्कर आते हैं।
  • बाल बहुत नाजुक हो जाते हैं।
  • सांस लेने में कठिनाई होती है।
  • रोगी बेहोश हो सकता है।
  • हाइपरथायरायडिज्म, आर्टियल फिब्रिलेशन का कारण बन सकता है यह एक खतरनाक स्थिति है इसमें रोगी को हाई ब्लड प्रेशर के साथ स्ट्रोक, हार्ट अटैक, दौरे पड़ सकते हैं, किस कारण रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।
  • महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म रहते हैं।
  • हाथ पैरों में कंपन होती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है।
  • रोगी को बुखार की शिकायत रहती है।
  • त्वचा पर लालिमा सूजन आ सकती है।
  • रोगी का वजन घटता है।
  • पसीना अधिक आता है।
  • आंतों की समस्या हो जाती है।
  • आंखों की रोशनी कम हो जाती है।
 
  हाइपरथायरायडिज्म की जटिलताएं :Complications of hyperthyroidism:
 
  • हाइपरथायरायडिज्म हो जाने पर रोगी को हृदय की समस्याएं हो जाती है। रोगी की हृदय की धड़कन अनियमित रूप से चलती है। रोगी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित रहता है। रोगी को कभी-कभी हार्ड अटैक की समस्या भी आ जाती है। समस्या गंभीर हो जाने पर हृदय पर्याप्त मात्रा में खून का परिवहन नहीं कर पाता।
  • हड्डियों में कमजोरी आ जाती है कैल्शियम कम होने लगता है।
  • आंखों की समस्याएं हो जाती हैं जैसे आँखों का उभरापन, लाल या सूजी हुई आंखें, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, धुंधला दिखना और दोहरी दृष्टि। अनुपचारित, गंभीर नेत्र समस्याओं से आँखों की रौशनी भी जा सकती है।
  • त्वचा प्रभावित हो जाती है, खारीस आती है। सूजन और लालिमा रहती है।
  • बुखार की स्थिति में रोगी पागलों जैसा व्यवहार करने लगता है।




 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment