Obesity : मोटापे के कारण, लक्षण और बचाव

 मोटापा क्या है ?What is obesity ?

आज की व्यस्त जीवनशैली, तनाव और खानपान को लेकर लापरवाही मोटापे का कारण बनता जा रहा है, जो वजन बढ़ने के कारणों में सबसे अहम है। इन दिनों यह एक आम समस्या बनती जा रही हैं। भारत में ही लगभग हर घर में कोई ना कोई इस बीमारी से ग्रस्त हैं। कई बार अधिक वजन आपको शर्मिंदा भी कर सकता हैं। केवल इतना ही नही मोटापा, आपको कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी ले जाता हैं। यह तो स्पष्ट है कि मोटापा किसी भी तरीके से मददगार नही है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 




 

मोटापा के कारण :Causes of obesity:

मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।

अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना भी मोटापे का कारण है।

कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन मोटापे का प्रमुख कारण है।

असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है।

शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है, यह भी मोटापे का एक कारण है।

बाल्यावस्था और युवावस्था के समय का मोटापा व्यस्क होने पर भी रह सकता है।

कई लोगों को दिन मे खाना खाने के बाद सोने की आदत होती है जो मोटापे का कारण बन सकती है।

हाइपोथाइरॉयडिज़्म.

बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करने से भी मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है.




 

मोटापे के लक्षण :Symptoms of obesity:

सांस फूलना

अधिक पसीना आना

खर्राटे लेना

सोने में कठिनाई

अचानक शारीरिक गतिविधियां करने में परेशानी

रोजाना अधिक थकान महसूस होना

पीठ और जोड़ों में दर्द

उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन)




 

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल ( वसा जमा होने से धमनी का अवरूद्ध हो जाना)

दोनों ही समस्याएं हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकती हैं। जैसे:

कोरोनरी हार्ट डिजीज, जिसके कारण हार्ट अटैक हो सकता है।

स्ट्रोक, इसके कारण विकलांगता हो सकती है और यह घातक हो सकता है।

बहुत अधिक प्यास लगना।

बार-बार शौचालय जाना, खासतौर पर रात में।

अधिक थकान महसूस होना।




 

मोटापे से बचाव :Obesity prevention:

प्रतिदिन 20 से 30 मिनट तक पैदल चलना, तैरना, या साइकिल चलाना जैसे मध्यम व्यायाम करें।

फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और लीन प्रोटीन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का चयन करें।

ज्यादा फैट, कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ कम या न खाएं।

मोटापे से बचने के लिए अधिक मीठी और ठंडी चीजों का सेवन ना करे। जैसे आइसक्रीम, कोल्डड्रिक, चीनी से बनी हुई चीजों को ना खाये, चीनी के जगह पर शहद का इस्तेमाल करे और फ़ास्ट-फ़ूड Fast-Food खाने से बचे जिससे मोटापा नहीं बढ़ेगा।

शरीर के संतुलन को बनाये रखने के लिए भोजन कम खाये अर्थ पौष्टिक आहार ले जिससे शरीर में प्रोटीन मिलेगा व वसा नहीं बढ़ेगा और मोटापा की समस्या नहीं होगी।

रोज सुबह शाम व्यायाम योगा करे जिससे मोटापा नहीं बढ़ेगा।

रोज आठ से सात घंटा नींद लेना चाहिए क्योकि उचित नींद लेने से शरीर की चर्बी कम होती है। मोटापा नहीं होता है।




 

YouTube channel 👈

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment