ल्यूकोप्लाकिया ( मुंह में सफेद दाग ) के कारण, लक्षण और बचाव : Leukoplakia Symptoma, Causes and Prevention

ल्यूकोप्लाकिया ( मुंह में सफेद दाग ) के कारण, लक्षण और बचाव : Leukoplakia Symptoma, Causes and Prevention
ल्यूकोप्लाकिया क्या है ? What is leukoplakia?
 
     गालों में अंदर की तरफ, मसूड़ों पर, जीभ और मुंह में अंदर की और बड़े-बड़े निशान बन जाते हैं, जिन्हें हटाया नहीं जा सकता है। इस रोग का कोई मुख्य कारण ज्ञात नहीं है लेकिन यह तंबाकू से होने वाली जलन या धूम्रपान के कारण हो सकता है। यह रोग कैंसर रहित होता है अगर यह रोग आपके मुंह में नीचे की तरफ हो तो यह कैंसर का रूप ले लेता है। सफेद निशान के साथ में अगर लाल निशान दिखाई दे तो कैंसर होने की संभावना अधिक पड़ जाती है। इस रोग में मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। ल्यूकोप्लाकिया उन लोगों में अधिक पाया जाता है। जिन का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है। ऐसे लोग जिन्हें एड्स का रोग है।
 
    ल्यूकोप्लाकिया के कारण : Causes of leukoplakia:
 
  • खुरदरे, टूटे हुए या नुकिले  दांतो का जीभ से रगड जाने के कारण।
  • ऐसे व्यक्ति जो लंबे समय से अल्कोहल का सेवन कर रहे हैं।
  • अत्यधिक तंबाकू का इस्तेमाल करने के कारण।
  • धूम्रपान का अधिक इस्तेमाल करने से।
  • तमाखू को अपने गाल में अंदर की तरफ रखने के कारण।
  • एपस्टीन-बार वायरस ( Epstein-Barr virus :EBV) का संक्रमण होने से हेयरी ल्यूकोप्लाकिया होता है।
  • एबीसी वायरस आपके शरीर में जीवन भर रह सकते हैं। अगर आप का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो गया है तो यह वायरस आपके शरीर पर आक्रमण कर देते हैं।
  • तंबाकू का प्रयोग खासतौर पर धुआं रहित तंबाकू का प्रयोग अधिक करने से मुंह का कैंसर होने की संभावना अधिक हो जाती है।
  • एचआईवी / एड्स से ग्रसित लोगों को ल्यूकोप्लाकिया होने की संभावना अत्यधिक रहती है।
 
   ल्यूकोप्लाकिया के लक्षण : Symptoms of leukoplakia:
 
  ल्यूकोप्लाकिया आमतौर पर आपके मसूड़ों, गाल के अंदर, मुंह के नीचे, जीभ के नीचे और कभी-कभी, आपकी जीभ के ऊपर होता है। यह आमतौर पर दर्दनाक नहीं होता है और कुछ समय के लिए नजर में भी नहीं आता है।
 
  • सफेद या भूरे रंग के निशान जिन्हें मिटाया नहीं जा सकता है।
  • मुंह की सतह कठोर हो जाती है।
  • मुंह का रंग असामान्य रूप से परिवर्तित होने लगता है।
  • मुंह के अंदर लाल या भुरे निशानों का होना।
  • मुंह की सतह मोटी होना।
  •  सफेद या खुरदरे निशानों का होना जो ऐसे लगते हैं, जैसे ऊपर से कोई परत चढ़ा दी गई हो।
  • अचानक जीभ का रंग बदलना।
  • प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाने पर यह रोग मुख्य रूप से पाया जाता है।
  • मुंह के अंदर ऐसी घाव जो 1 सप्ताह बाद स्वयं ठीक नहीं हो।
  • मुंह के अंदर गांठ का होना।
  • मुंह के अंदर सफेद, लाल या काले निशानों का होना।
  • खाना खाते समय परेशानी होना।
  • खाना निकलते समय दर्द होना।
  • खाना खाते समय कानों में दर्द होना।
  • मुंह चलाते या जबड़ा खोलते समय दर्द होना।
 
     ल्यूकोप्लाकिया से बचाव : Prevention of leukoplakia:
 
 
    ऐसे व्यक्ति जो अत्यधिक शराब यह धूम्रपान करते हैं उन्हें समय-समय पर अपनी मुंह की जांच करा लेनी चाहिए। अच्छा तो यही रहेगा कि धूम्रपान और अल्कोहल बंद ही कर दे। अगर आप धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं तो आपको यह रोग होने की बहुत कम संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति जो तंबाकू या अल्कोहल का सेवन करते हैं अगर उन्हें यह रोग हो जाए तो उन्हें तब तक इसका पता नहीं चलता जब तक इस में दर्द नहीं होता इसलिए। अच्छा तो यही रहेगा अल्कोहल और तंबाकू का सेवन करना बंद ही कर दे। यह इसका बचने का सबसे अच्छा उपाय है।
 
     अगर आपका इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर है और आप इस रोग को रोकने में सक्षम नहीं है। तो आप अपने इम्यून सिस्टम का उपाय कर सकते हैं।
 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
 
ल्यूकोप्लाकिया के जोखिम :Risks of leukoplakia:
 
   
  ल्यूकोप्लाकिया मुंह के ऊतकों को नष्ट कर देते हैं। ल्यूकोप्लाकिया मुंह के कैंसर होने का खतरा बढ़ा देत है। मुंह का कैंसर ल्यूकोप्लाकिया के निशान वाली जगह पास ही होता है। ल्यूकोप्लाकिया भी मुंह का कैंसर कर सकता है। ल्यूकोप्लाकिया के निशान हटाने के बाद भी मुंह का कैंसर होने की संभावना बनी रहती है। जिन व्यक्तियों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है उन्हें HIV/एड्स से गंभीर रोग हो सकते हैं।
 

Leave a Comment