Herpes zoster ! हर्पीज जोस्टर क्या है, हर्पीज जोस्टर के कारण

हर्पीज जोस्टर क्या है ?-what is herpes zoster ?

    यह रोग वायरस के द्वारा उत्पन्न होता है। इस रोग में त्वचा पर छाले पड़ जाते हैं। हर्पीज में छाले त्वचा पर झुण्ड के रूप में निकलते हैं और इनमें से एक तरह का पदार्थ निकलता रहता है। इनमें बेहद खुजली और जलन होती है। इतनी जलन की रोगी परेशान हो जाता है। हर्पीज जोस्टर के छालों में एक माला सी बन जाती है। यह छाती और पेट के नीचे एक माला के रूप में उभरती है जिसमें बेहद जलन होती है।

 

    हर्पीज जोस्टर के कारण :

       यह रोग वेरीसेला जोस्टर वायरस के संक्रमण से होता है। इसका आक्रमण किसी भी आयु में हो सकता है किंतु यह युवाओं को और वृद्धों में अधिक आक्रमण करता है।

 

      हर्पीज जोस्टर के लक्षण :

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT

 

  • रोगी को हल्का बुखार और शरीर में बेहद दर्द रहता है।
  • शुरू में हल्की जलन और दर्द होता है।
  • तीन-चार दिन बाद उस स्थान पर हल्की लाली उत्पन्न हो जाती है। जिसके बीच में छोटा सा उभार दिखाई देता है।     
  • उसके बाद धीरे-धीरे छाले से बनने शुरू हो जाते हैं।
  • जिन छालों में रोगी को अत्यधिक जलन होती है।
  • छाले सूख जाने के बाद उन पर एक तरह का खुरंट जम जाता है फिर भी जलन बनी रहती है। 
  • युवाओं को और वृद्धों में हर्पीज जोस्टर के लक्षण बहुत समय तक बने रहते हैं। 
  • छालो के स्थान पर कई महीनों या बर्षो तक काले धब्बे बने रहते हैं।
  • आंखों के भीतर छाले निकलने पर corneal opacitiy सकती है।
  • हर्पीज जोस्टर ठीक होने के बाद भी बहुत समय तक चुभन और जलन बनी रहती है।
 

Leave a Comment