Ringworm ! दाद, fungal infection, Eczema, दाद क्या है, symptoms of ringworm

 दाद क्या होता है ? – What is ringworm ?

   दाद संक्रमण से उत्पन्न होने वाला रोग है। जो फंगस से होता है। आधुनिक चिकित्सा में इसे ringworm कहा जाता है। इस रोग का संक्रमण गोलाकार में बाहरी त्वचा से फैलता है और मध्य भाग से ठीक होना शुरू होता है इसमें बाहरी सीमा पर गोल घेरा बन जाता है। जिसमें परत अथवा पपड़िया सी बन जाती है। बीच के भाग में सामान्य है या नई त्वचा दिखाई देती है। 

 

      दाद जिसे टीनिया भी कहते हैं, एक ऐसा संक्रामक रोग है जिसमें गोल गुलाबी रंग के चकत्ते बन जाते हैं। यह रोग सिर, दाढ़ी, पैर, हाथ, नाखूनों या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। यह रोग एक दूसरे में फैल सकता है, इसे छूत का रोग भी माना जाता है।

दाद के कारण :

 यह ट्राईकोफाइटोन नामक फंगस से फैलता है। नियमित रूप से सफाई का ध्यान नहीं रखा जाए तो यह फंगस जल्द ही बढ़ जाता है। यह एक छूत की बीमारी है इसलिए किसी रोगी के संपर्क में आने से भी हो सकता है। यह रोग उन स्थानों पर अधिक होता है, जो बालों से भरे होते हैं। इसका संक्रमण आमतौर पर रोगी मनुष्य में स्वस्थ व्यक्तियों को अथवा पशुओं के संपर्क में स्वस्थ लोगों को होता है।

       दाद का रोग माइक्रोस्पोरम नामक वायरस से होता है। यह वायरस बाल वाले स्थानों पर आक्रमण करता है। शरीर की उचित सफाई न करने से रोग अधिक बढ़ जाता है। जो व्यक्ति शरीर की सफाई नहीं करते उन्हें यह रोग अधिक होता है इसका यह विशेष कारण है। गंदगी में फंगस पैदा होता है और फंगस इस रोग का मुख्य कारण है। शारीरिक सफाई के साथ-साथ जो लोग शरीर के वस्त्र भी हफ्ते या महीनों नहीं बदलते वह भी इस रोग के शिकार हो जाते हैं।

      कुछ लोग नियमित रूप से रोज स्नान नहीं करते उन्हें भी दाद का रोग हो जाता है। बैक्टीरिया के कारण खुजली होती है खुजलाने से यह जीवाणु नाखूनों में भरकर शरीर के अन्य स्थानों में पहुंच जाते हैं इस तरह से रोग बढ़ जाता है। दाद का रोग उन व्यक्तियों में अधिक होता है। जो नाई से दाढ़ी बनवाते हैं। जिस रोगी को दाद होता है, जब वह नाई से दाढ़ी बनाता है। तब उसका संक्रमण उसके बाद दाढ़ी बनाने वाले को हो जाता है। दाढ़ी के दाद में तेज खुजली होती है तथा दाढ़ी के स्थान पर गोल चकत्ते पड़ जाते हैं। रोगी को दाढ़ी बनवाना कठिन हो जाता है। दाढ़ी का दाद नीचे गले तक फैल जाता है। कुछ लोगों में दाढ़ी का दाद नीचे छाती तक भी आ जाता है।

     दाद के लक्षण : symptoms of ringworm :

पहले त्वचा पर कुछ छोटे छोटे दाने होते हैं। जिनमें थोड़ा द्रव भी रह गया है। दानों के ऊपर पपड़ी जम जाती है और उनके चारों और नए दाने निकल कर एक रिंग बन जाता है। रिंग बाहर से उभरी हुई होती है। यह शरीर के किसी एक भाग या अनेक स्थान पर हो सकती है। जहां पर दाद होता है वहां की त्वचा गुलाबी रंग की हो जाती है और चक्ता सा उभरा हुआ दिखाई देने लगता है।

      दाग गोलाकार रूप में उभरता है। उसके चारों और किनारों पर बारीक फुंसी होती है। बालों के स्थान पर जब दाद होता है तब वहां के बाल उड़ जाते हैं अथवा झड़ जाते हैं। दाद के स्थान पर त्वचा चिकनी सपाट गोलाकार रूप ग्रहण कर लेती है। सिर में जहां यहां रोग होता है। वहां की त्वचा के बाल उखड़ कर त्वचा गंजी हो जाती है। इसमें खुजली होती है। यही दाद का प्रधान लक्षण है। इसमें रोगी खुजलाता – खुजलाता बेहाल हो जाता है।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT

     यह रोग एक छोटे बिंदु के आकार से शुरू होता है और बढ़कर काफी बड़ा हथेली अथवा उससे भी बड़ा आकार का हो जाता है। यह एक ऐसा रोग है जो एक बार होने पर लंबे समय तक बना रहता है।

दाद का प्रसार :

  • इस रोग का फैलाव स्कूलों में अधिकांश बच्चों में होते देखा गया है। किसी स्कूल में यदि कोई एक बच्चा रोगी हो तो वह स्कूल के अधिकांश बच्चों को दाद का संक्रमण दे सकता है। 
  • गर्म वातावरण रहन-सहन, कुपोषण से भी इस रोग की संभावना रहती है।    
  • गीले कपड़े पहनने से यह रोग हो सकता है।
  • मधुमेह तथा मोटे लोगों को भी यह रोग अधिक होता है।
  • इस रोग का प्रसार अधिकांश दूषित कपड़े, तकिया, तोलिया, टोपी या एक दूसरे के वस्त्र पहन लेने से एक रोगी से स्वस्थ व्यक्ति को हो सकता है।

Leave a Comment