Eye Pain : आंखों में दर्द के कारण, लक्षण और बचाव

आंखों में दर्द क्या है ?What is eye pain ?

आंखों में दर्द का आशय, आंखों में जलन, तेज दर्द, आंखों में थकान या आंखें लाल होने से लेकर लगातार यह महसूस करना कि मेरी आंखों में कुछ है, जैसे लक्षणों से है। इस दौरान आंखों में दबाव, कुछ भौंके जाने और फड़कने जैसा भी महसूस होता है। कई बार आंखों में हो रहे इस दर्द की वजह कुछ और भी हो सकती है। जैसे कि सिरदर्द, साइनस का दर्द, दांतदर्द या माइग्रेन के चलते भी आंखों में दर्द महसूस हो सकता है। 




 

आंख का दर्द कभी-कभी अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन यह कभी-कभी किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। कभी-कभी आपकी आंखों या उसके आस-पास के हिस्सों में किसी समस्या के परिणामस्वरूप दर्द या किसी प्रकार की असुविधा महसूस होने लगती है। आंखों के दर्द के कारणों में आंख आना, कोर्निया में खरोंच या रगड़, आँख में चोट, गुहेरी और अश्रु नलिकाएं अवरुद्ध होना आदि शामिल  हैं। आंख में दर्द के साथ महसूस होने वाले लक्षण जैसे आंखों में सूखापन, धुंधला दिखाई देना और सिरदर्द होना आदि शामिल है।




 

आंखों में दर्द के कारण :Causes of eye pain:

आँखों के भीतरी भाग में दर्द होना, इससे आँखों में एक तरह का स्पन्दन और किरकिरी महसूस होती है।

धूल-मिट्टी के सम्पर्क में आने के कारण से होने वाला दर्द। इसमें आँखों में खुजली एवं लालिमा आ जाती है।

चोट लगने के कारण होने वाला दर्द। यह दर्द बहुत तेज एवं जलन के साथ उठता है।

अंजनामिका होना, यह आमतौर पर आँखों के अन्दरुनी भाग के किनारों पर होता है। इस स्थिति में आँखों में लगातार दर्द होता है तथा आँख खोलने और बन्द करने में भी बहुत परेशानी होती है।

कान्टेक्ट लेन्स के कारण होने वाला दर्द, लम्बे समय तक लगातार कान्टेक्ट लेन्स पहनने से कभी-कभी आँखों में दर्द एवं जलन होने लगती है।

ग्लूकोमा यानी काला मोतिया एक गंभीर नेत्र रोग है। इसके कारण भी आँख में दर्द होता है।

ऐसा नहीं है कि केवल आँख का पॉवर बढ़ने पर ही आँखों में दर्द होता है। यह भी आँख में दर्द का एक कारण है परंतु कई बार अन्य कारण जैसे आँखों में किसी प्रकार का संक्रमण या चोट लगना, धूल-मिट्टी का सम्पर्क होने के कारण भी आँखों में दर्द होता है।




 

आंखों में दर्द के लक्षण :Symptoms of eye pain:

आंखों के दर्द की तीव्रता भिन्न-भिन्न हो सकती है, और प्रत्येक व्यक्ति इस दर्द से अलग-अलग सीमा तक प्रभावित हो सकते हैं। आंखों की समस्या से पीड़ित लोगों में निम्नलिखित लक्षण मिल सकते हैं-

आंख या इसके आस-पास दर्द।

द़ष्टि कमजोर पड़ना (आंशिक रूप से या पूर्णतः)।

प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता।

दो -दो चीजें दिखना।

प्रकाश स्रोत के चारों ओर प्रकाशवृत्त दिखना।

हवा में बुलबुले, धब्बे या छाया दिखना।

आंखों को घुमाने में अक्षमता।

आंखों को घुमाने में दर्द।

प्रकाश की कौंध या धारियां दिखना।

आंख के दर्द के साथ तेज सिरदर्द।




 

आंखों में दर्द से बचाव :Eye pain prevention:

ताजा फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और नट्स जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते है। इनका सेवन करें।

विटामिन सी से युक्त फलों का सेवन अधिक करें जैसे- खट्टे फल यह आँखों के लिए लाभदायक होते हैं।

अधिक देर तक कम्प्यूटर के सामने न बैठें।

लगातार बहुत अधिक देर तक नहीं पढ़ना चाहिये, बीच-बीच में आँखों को आराम देना चाहिये।

नियमित रूप से प्राणायाम एवं योगासन करें।

दिन में 2–3 बार आँखों को ठंडे पानी से धोएं।




 

YouTube channel 👈

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment