Diabetes ! शुगर क्यों होती है। मधुमेह रोग क्या है, ब्लड शुगर होने के कारण और लक्षण,

मधुमेह क्या है ? What is diabetes ?  जब पेनक्रियाज ग्लैंड से इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है या इंसुलिन का निकलना बिल्कुल बंद हो जाता है तो उस समय ब्लड शुगर ठीक ढंग से पच नहीं पाता। जिस कारण ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। बड़ी हुई शुगर की यह मात्रा गुर्दों द्वारा अवशोषित नहीं होती। जिस कारण पेशाब में शुगर निकलने लगती है, अर्थात ब्लड में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाने को डायबिटीज कहते हैं।
शुगर के कारण :
  • खानपान की आदतों में बदलाव।
  • खाने में फैट, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होना।
  • शारीरिक व्यायाम की कमी और मानसिक तनाव भी मधुमेह बढ़ाने में सहायक होता है।
  • मधुमेह से पीड़ित माता-पिता के बच्चों में यह रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है।
  • अधिक मोटापा भी इस रोग का मुख्य कारण है।
  • पैंक्रियास में बढ़ती फाइब्रोसिस से इंसुलिन बनने में बाधा उत्पन्न होती है।
  • संक्रमण के कारण भी मधुमेह का रोग हो जाता है।
  • शरीर के हार्मोन में बदलाव के कारण शुगर रोग हो जाता है।
  • लंबे समय तक अल्कोहल का सेवन करना।
  • पेनक्रियाज कैंसर के कारण यह रोग हो जाता है।
  • दवाइयों के बुरे प्रभाव के कारण भी शुगर का रोग हो जाता है।
  • इंसुलिन के गड़बड़ी होने से।
  • अधिक मीठा खाने से।
  • ऐसे व्यक्ति जो अत्यधिक भोजन करते हैं लेकिन काम बहुत कम करते हैं उन्हें भी शुगर का रोग हो जाता है।
मधुमेह के लक्षण : symptoms of diabetes :
  • अधिक भूख लगना।
  • रोगी को बार-बार पेशाब आता है।
  • अत्यधिक प्यास का लगना।
  • थकान का लगातार बनी रहना।
  • चोट लगने पर घाव का देरी से भरना।
  • बहुत जल्दी-जल्दी इंफेक्शन का होना।
  • पैरों की पिंडलियों में लगातार दर्द रहना।
  • किसी काम में मन का नहीं लगना।
  • शरीर में लगातार वजन का घटते जाना।
  • मानसिक थकावट का बने रहना।
  • हाथ, पैरों में दर्द व सुन्न पड़ना।
  • शरीर की त्वचा पर सूखापन रहना।
  • पैरों के तलवों में जलन का रहना।
  • कम उम्र में धमनियों के रोग का होना।
  • बार बार फोड़े फुंसी का निकलना।
  • रोगी को बार-बार कुछ खाने की इच्छा होना।
  • सर्दियों में भी ज्यादा प्यास लगना।
  • सोने या आराम करने की अधिक इच्छा।
  • रोगी को कब्ज और कमजोरी बनी रहती है।
  • शरीर में ऐसा लगता है कि जान ही नहीं है।
  • सांस तेज गति से चलना।
  • आंखों के सामने अंधेरा छा जाना।
  • रोगी को बुखार, पेट दर्द और उल्टी आ सकती हैं।
  • सिर में भारीपन रहना।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
 
शुगर से बचाव :
         डायबिटीज ऐसा रोग है जो एक बार हो जाता है तो फिर जाता नहीं है। अतः ऐसे रोगी जिनके खून में शुगर की मात्रा अधिक है वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
  • डायबिटीज के इलाज में परहेज का अत्यधिक महत्व है।
  • भोजन में कैलोरी की मात्रा कम हो।
  • चीनी और चिकनाईदार भोजन से परहेज रखना चाहिए।
  • आलू में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है अतः इस से दूर ही रहना चाहिए।
  • सब्जी व सलाद का प्रयोग अधिक करें।
  • गेहूं, जौ, मक्का आदि का आटा बिना चोकर निकाले प्रयोग करें।
  • चाय, कॉफी, शराब, डिब्बाबंद जूस कम से कम इस्तेमाल करें।
  • रोगी को सूखे मेवे लेने बिल्कुल बंद कर देने चाहिए।
     

Leave a Comment