Brain Tumor : ब्रेन ट्यूमर के कारण और लक्षण

 ब्रेन ट्यूमर क्या है ?What is a brain tumor?

    ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में होने वाली असामान्य कोशिकाओं का एक संग्रह है। ब्रेन ट्यूमर कैंसर का रूप भी ले लेता है, जिस कारण मस्तिष्क में दबाव पड़ता है और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने लगता है यह जीवन के लिए घातक हो सकता है। आपके मस्तिष्क को आवरण में रखने वाली खोपड़ी कठोर होती है। इस तरह से इस सीमित स्थान के भीतर कोई भी असामान्य कोशकीय विकास समस्याएं पैदा कर सकता है। अधिकतर ब्रेन ट्यूमर कैंसर नहीं होते हैं।




 

   ब्रेन ट्यूमर के कारण :Causes of brain tumor:

  • कैंसर से पीड़ित बच्चों में बाद में ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना अधिक पाई जाती है जिन्हें ब्लड कैंसर है उन्हें ब्रेन ट्यूमर विशेष रूप से पाया जाता है।
  • यदि आपके किसी पारिवारिक सदस्य को पहले कभी ब्रेन ट्यूमर की समस्या रही हो, तो आपके मस्तिष्क में ब्रेन ट्यूमर होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं।
  • एचआईवी या एड्स होने के कारण भी ब्रेन ट्यूमर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
  • ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन वृद्ध लोगों में ब्रेन ट्यूमर होना एक आम समस्या है। 
  • रेडिएशन के प्रभाव में आ जाने के कारण।
  • बढ़ती उम्र में ब्रेन ट्यूमर विशेष रूप से पाया जाता है।




 
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण :symptoms of brain tumor:
 
  • शरीर के संतुलन में कठिनाई का होना।
  • रोगी के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है।
  • हाथ पैरों के संचालन को महसूस नहीं कर पाना।
  • दूर की वस्तुएं देखने में कठिनाई का होना।
  • दो वस्तुएं दिखाई देना।
  • देखने में धुंधलापन आ जाना।
  • उल्टी का आ जाना।
  • याददाश्त का कमजोर होना।
  • सिर में दर्द की शिकायत रहना।
  • सिर दर्द धीरे-धीरे तेज होते जाना।
  • रोगी को सुस्ती बनी रहती है।
  • कमजोरी बहुत आ आती है।
  • वस्तुओं को भूल जाना।
  • थकान बनी रहना।
  • कम सुनाई देने की शिकायत रहना।
  • बोलने में कठिनाई होना।
  • समझने में कठिनाई होना
  • निर्णय लेने में परेशानी होना।
  • सिर में दबाव बने रहना।
  • चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी आ जाना।
  • भोजन निगलने में कठिनाई होती है।
  • मासिक धर्म में गड़बड़ी आ जाती है।
  • शरीर के एक हिस्से के हाथ पैरों में कमजोरी आ जाती है।
  • किसी चीज को पकड़ने में कठिनाई होती है।
  • गुस्सा आता है और शब्दों में बदलाव आ जाते हैं।




 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




Leave a Comment