Tension : टेंशन के कारण, लक्षण और बचाव

 टेंशन क्या है ?What is tension ?

   आमतौर पर टेंशन तब होती है जब व्यक्ति अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए परिश्रम करता है। यह ज़रूरतें पैसों, काम, रिश्तों और अन्य स्थितियों से सम्बंधित हो सकती हैं। मानसिक टेंशन, तनाव जैसी स्थिति होती है हलांकि, टेंशन से ग्रस्त लोगों को अत्यधिक चिंता और अनिश्चिता महसूस होती है। मानसिक टेंशन को दिमाग की समस्या माना जाता है और ऐसा समझा जाता है कि यह शरीर से सम्बंधित नहीं होती, लेकिन मानसिक टेंशन से शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। स्ट्रेस से ग्रस्त लोगों को पेट दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और जोड़ों में दर्द जैसी शारीरिक समस्याएं होती हैं। 




 

टेंशन के कारण :Causes of tension:

  • अधिक काम होने के कारण।
  • तलाक हो जाने के कारण।
  • रिश्तो में समस्या उत्पन्न होने पर।
  • जो लंबे समय से बेरोजगार हो।
  • रिटायरमेंट हो जाने पर।
  • पैसों की समस्या आ जाने के कारण।
  • किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर।
  • किसी प्रिय की मृत्यु हो जाने पर।
  • किसी से झगड़ा हो जाने के कारण।
  • परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी होने पर।
  • नशीले पदार्थों के सेवन करने से टेंशन में वृद्धि हो जाती है।




 
टेंशन के लक्षण :Symptoms of tension:
 
  • रोगी हमेशा चिंतित रहता है।
  • रोगी को हर समय बेचैनी बनी रहती है।
  • किसी एक जगह ध्यान केंद्रित करने में समस्या जाती है।
  • याददाश्त में परिवर्तन आ जाता है।
  • निर्णय लेने में समस्या आ जाती है।
  • डिप्रेशन में रहना।
  • रोगी हमेशा दुखी रहता है।
  • रोगी हमेशा व्याकुल रहता है।
  • गुस्सा अधिक आता है।
  • चिड़चिड़ापन आ जाता है।
  • रोगी को घबराहट महसूस होती है।
  • मूड बदलता रहता है।
  • अकेलापन महसूस करता है।
  • दस्त और कब्ज की शिकायत रहना।
  • रोगी को उल्टी आती है।
  • शरीर में दर्द रहता है।
  • चक्कर आते हैं।
  • सिर दर्द की समस्या रहती है।
  • दिल की धड़कन तेज रहती है।
  • छाती में दर्द रहता है।
  • सेक्स करने की इच्छा में कमी आ जाती है।
  • जुकाम और फ्लू का बार बार आक्रमण होना।




  • किसी से मिलना पसंद नहीं करना।
  • बहुत अधिक खाना खाना या बिल्कुल भी खाना नहीं खाना।
  • अधिक सोना या अनिद्रा की शिकायत रहना।
  • जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना।
  • खुद को आराम देने के लिए अल्कोहल या धूम्रपान करना।
 
अगर आपको छाती में दर्द है, खासकर अगर दर्द किसी शारीरिक गतिविधि के दौरान होता है और उसके साथ सांस फूलना, पसीना आना, चक्कर आना, मतली और कन्धों व हाथों की तरफ फैलने वाला दर्द जैसे लक्षण होते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं। यह केवल टेंशन के नहीं बल्कि हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।
 
 
टेंशन से बचाव :Avoidance of tension:
 
  • योग और मेडिटेशन अधिक करें।
  • रोज शारीरिक व्यायाम करें।
  • गहरी सांस लें।
  • शरीर की मसाज करें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • दोस्तों और परिवार के साथ अधिक समय बतएं।
  • अपने शौक के लिए समय निकालें।
  • संतुलित आहार ले।
  • नशीले पदार्थों से दूर रहें।
  • टेंशन को कम करने के उपाय ढूंढे।
  • मजाक के मूड में रहे।




 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




Leave a Comment