Black Cataract : काला मोतियाबिंद के कारण, लक्षण और प्रकार

 काला मोतियाबिंद क्या है ?What is black cataract ?

      काला मोतियाबिंद आँखों में होने वाली एक गंभीर समस्या है। हमारी आँखों में ऑप्टिक नर्व होती है, जो किसी भी वस्तु का चित्र दिमाग तक पहुँचाती है। ग्लूकोमा के दौरान हमारी आँखों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। लगातार बढ़ते दबाव के कारण हमारी ऑप्टिक नर्व नष्ट हो सकती है। इस दबाव को इंट्रा-ऑक्युलर प्रेशर कहते हैं। यदि ऑप्टिक नर्व और आँखों के अन्य भागों पर पड़ने वाले इस दबाव को नियंत्रित न किया जाये तो व्यक्ति हमेशा के लिए अँधा हो सकता है। अंधेपन के प्रमुख कारकों में से ग्लूकोमा एक है। ये किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन बूढ़े लोगों में अधिकतर पाया जाता है। शुरुआत में ग्लूकोमा का कोई लक्षण दिखाई नहीं देता। इसका असर बहुत धीमी गति से होता है। जब तक काला मोतिया गंभीर स्थिति में नहीं पहुँच जाता, तब तक व्यक्ति को अपनी दृष्टि में कोई विकार नज़र नहीं आता।  




 

काला मोतियाबिंद के कारण :Causes of black cataract:

  • ग्लूकोमा ऑप्टिक तंत्रिका को होने वाले नुकसान का परिणाम  है।
  • अगर आंखों में अधिक मात्रा में द्रव बने और द्रव निकासी प्रणाली ठीक से काम नहीं करती है, तो द्रव सामान्य रूप से बाहर नहीं निकल पाता और दबाव बढ़ने लगता है। जिस कारण काला मोतियाबिंद हो जाता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर हो जाने के कारण भी काला मोतिया हो सकता है।
  • ऑप्टिक नर्व में खून की कमी आ जाने के कारण।
  • लम्बे समय से कॉर्टिकोस्टेरॉइड लेने के कारण मरीज़ों में ग्लूकोमा समेत कई समस्याओं के बढ़ने का खतरा होता है।
  • अधिक उम्र हो जाने पर काला मोतियाबिंद होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
  • आंखों की सर्जरी कराने के कारण।
  • लंबे समय तक डायबिटीज की समस्या रहने के कारण भी काला मोतियाबिंद हो जाता है।
  • हाइपोथायरायडिज्म के कारण भी काला मोतियाबिंद हो जाता है।
  • आंखों में चोट लगने के कारण।
  • मायोपिया की समस्या हो जाने के कारण।
  • डाइलेटिंग आईड्रॉप्स के कारण।




 

 
काला मोतियाबिंद के लक्षण :Symptoms of black cataract:
 
  • आंखों में दर्द की शिकायत रहना।
  • माथे में भी दर्द की शिकायत रहती है।
  • जी मिचलाने की शिकायत बनी रहती है।
  • माथे में भी दर्द की शिकायत रहती है।
  • उल्टी आती है।
  • चक्कर की शिकायत रहती है।
  • दृष्टि बहुत कमजोर हो जाती है और रोगी को धुंधला दिखाई देने लगता है।
  • आंखें लाल हो जाती हैं।
  • आंखों में जलन की शिकायत बनी रहती है।
  • रोशनी की तरफ देखने पर चारों ओर रंग के छल्ले दिखाई देते हैं।
  • तनाव की शिकायत रहती है।
  • दृष्टि में धीरे-धीरे बदलाव होता है जिसे रोगी महसूस नहीं कर पाता।




 

 
काला मोतियाबिंद के प्रकार :Types of black cataracts:
 
 
1 – जन्मजात ग्लूकोमा – 
 
      आँख से असामान्य रूप से तरल पदार्थ निकलता है, जिसके कारण ट्रबेक्युलर तंत्र अवरुद्ध हो जाता है। जन्मजात ग्लूकोमा वंशानुगत दोष या गर्भावस्था के दौरान असामान्य विकास के कारण हो सकता है।
 
2 – एंगल-क्लोज़र (एक्यूट) ग्लूकोमा – 
 
      आँखों पर दबाव बहुत तेज़ी से बढ़ता है। ऐसा तब होता है, जब आँखों के तरल को बाहर निकालने वाली नलियाँ बंद हो जाती हैं। यदि आपके एक्वेस ह्यूमर फ्लूइड का प्रवाह अचानक अवरुद्ध हो जाता है, तो द्रव की तेजी से निर्माण से दबाव में गंभीर, तेज और दर्दनाक वृद्धि हो सकती है। 
 
3 – सामान्य तनाव ग्लूकोमा –
 
     यह विशेष काला मोतिया, ऑप्टिक नर्व पर बिना कोई प्रेशर डाले उसे नुकसान पहुँचाता है। 



 
 
4 – सेकेंडरी ग्लूकोमा –
 
       सेकेंडरी ग्लूकोमा किसी भी ऐसी बीमारी के कारण हो सकता है, जिससे आँखों पर दबाव बढ़ता है। इसके परिणामस्वरूप ऑप्टिक नर्व क्षतिग्रस्त हो जाती है और आँखों की रोशनी भी जाती रहती है। काला मोतियाबिंद का प्रभाव हल्का या फिर गंभीर हो सकता है। 
 
5 – प्राथमिक (क्रोनिक) ओपन-एंगल ग्लूकोमा –
 
     यह लोगों को प्रभावित करने वाला ग्लूकोमा का सबसे सामान्य रूप है। इसमें आँखों के तरल को बाहर निकालने वाली नलियाँ धीरे धीरे बंद हो जाती हैं। परिणामस्वरूप आँखों का तरल पदार्थ उचित मात्रा में बाहर नहीं निकल पाता और आँख के अंदरूनी हिस्से पर दबाव बढ़ जाता है।  



 
 
 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

 

Leave a Comment