आंखों की रोशनी के लिए जरूरी विटामिन – best vitamin for eyes

 आंखों की रोशनी के लिए जरूरी विटामिन : best vitamin for eyes :

    हमारे शरीर की समस्त ज्ञान इंद्रियों में आंखें सर्वाधिक महत्वपूर्ण और अमूल्य हैं। यदि किसी रोग आदि अन्य कारणों से दृष्टि कम हो जाए अथवा नष्ट हो जाए तो जीवन का सारा सौंदर्य व्यर्थ हो जाता है। आंखों को स्वस्थ और निरोगी रखना बहुत जरूरी है। आंखों को स्वस्थ और निरोगी रखने में विटामिन ए, बी, सी और डी विशेष उपयोगी पाए गए हैं। आंखों के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज लवण फलों और हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

   विटामिन A युक्त पदार्थ –दूध, मक्खन, छाछ,घी, पके आम, पपीता, तरबूज, गाजर, छुआरा, अंजीर, संतरा, खजूर, टमाटर, पालक, मेथी की भाजी, करेला, हरा धनिया, पुदीना, सोयाबीन आदि है। इस विटामिन की कमी से विभिन्न नेत्र रोग जैसे रतौंधी, धुंधले प्रकाश में कम दिखना आदि समस्याएं हो जाती हैं। विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में लिया जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। 




 

   विटामिन B भी आंखों के लिए बहुत उपयोगी है यह मुख्यतः दूध, अंडा, दही, सेब, संतरा, केला, ककड़ी, करेला, गाजर, मूली, गोभी, नारियल, बादाम, मूंगफली, मूंग, अरहर, आदि से उपलब्ध होता है। इस विटामिन की कमी से आंखों में दर्द, आंखों से पानी आना, आंखों में जलन आदि रोग हो जाते हैं। इसके अलावा इसकी कमी से भूख कम हो जाती है। मस्तिष्क की समस्याएं हो सकती हैं। इस प्रकार मस्तिष्क और आंखों पर परस्पर संबंध है। यह मस्तिष्क और आंखों के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन है।

     विटामिन C मुख्य रूप से नींबू, आंंवल, मौसमी, संतरे, अमरुद, तरबूज, नाशपाती, सेब, पपीता, गोभी आदि के मुख्य स्रोत हैं। विटामिन सी आंखोंं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से आंखों का जल्दी थक जाना। आंखों में भारीपन आदि आंखों संबंधी तकलीफ उत्पन्न हो सकती हैं।

     विटामिन D मुख्यतः मक्खन, दूध, दही आदि से प्राप्त होते हैं। सूर्य की प्रात: कोलीन किरणें भी विटामिन डी की प्राप्ति का सर्वोत्तम स्रोत है। यह भी नेत्रों के लिए बहुत आवश्यक है।




 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT

     YouTube channel 👈




 

Leave a Comment