एंट्रोग्रेड एम्नेसिया के कारण और लक्षण – Anterograde amnesia Symptoms and Causes

  एंट्रोग्रेड एम्नेसिया क्या है ? What is anterograde amnesia?

 

      एंट्रोग्रेड एम्नेसिया भूलने की बीमारी का एक हिस्सा है। एंट्रोग्रेड एम्नेसिया, मस्तिष्क में नई जानकारी को बनाए रखने की क्षमता में कमी को कहते है। दिमाग में नई जानकारियां ज्यादा देर तक बनी नहीं रह पाती हैं। ऐसे में इस वज​ह से दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इतना ही नहीं इसका असर व्यक्ति के काम और सामाजिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है। एंट्रोग्रेड एम्नेसिया की समस्या मस्तिष्क के मेमोरी-मेकिंग हिस्सों को क्षति पहुंचने के कारण होती है। कुछ लोगों में यह बीमारी कुछ समय के लिए ही रहती है लेकिन कुछ लोगों में यह जीवन भर बनी रहती है। जिन लोगों में यह बीमारी होती है वह अक्सर फोन नंबर हाल ही में मिले हुए लोगों का चेहरा या उनके नाम अक्सर लोग यह भी भूल जाते हैं कि उन्होंने आज क्या खाना खाया है।




 

  एंट्रोग्रेड एम्नेसिया के कारण : Causes of anterograde amnesia:

  • कुछ नशीली दवाइयों के सेवन से एंट्रोग्रेड एम्नेसिया की समस्या हो जाती है।
  • डिप्रेशन के रोगियों के लिए ईसीटी अच्छा उपचार माना जाता है लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी है जिसके कारण रोगी को एंट्रोग्रेड एम्नेसिया की समस्या हो जाती है।
  • ऐसे व्यक्ति जो लंबे समय से अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं उन्हें एंट्रोग्रेड एम्नेसिया का रोग हो सकता है।
  • जिन लोगों की मस्तिष्क की सर्जरी हुई है उन्हें भी अक्सर एंट्रोग्रेड एम्नेसिया का रोग हो जाता है।
  • स्ट्रोक भी इस रोग का एक मुख्य कारण है।
  • मस्तिष्क में अगर सूजन आ जाए तो यह रोग हो जाता है। इंसेफलाइटिस मस्तिष्क में सूजन आ जाने का एक मुख्य कारण है।
  • मस्तिष्क के आसपास लगने वाली चोटों के कारण भी एंट्रोग्रेड एम्नेसिया की समस्या हो जाती है।

 

एंट्रोग्रेड एम्नेसिया के लक्षण : Symptoms of anterograde amnesia:

      एंट्रोग्रेड एम्नेसिया के लक्षण मुख्य रूप से अल्पकालिक स्मृति को प्रभावित करते हैं। इसके कारण भ्रम और निराशा की स्थिति पैदा हो सकती है। उदाहरण के लिए, एंट्रोग्रेड एम्नेसिया के शिकार व्यक्ति निम्न प्रकार की चीजों को भी भूल जाते हैं।

  • कुछ समय पहले किया गया भोजन।
  • प्रसिद्ध लोगों के नाम।
  • जान पहचान के लोगों को भूलना।
  • घर के सदस्यों को भूलना।
  • रिश्तेदारों को भूल जाना।
  • रोग अधिक बढ़ जाने पर रोगी अक्सर अपना नाम तक भूल जाता है।
  • बहुत छोटी-छोटी जानकारियां भूल जाना।
  • रोगी की दिनचर्या में लगातार बदलाव होते हैं।
  • पढ़ी हुई किताब को भी भूल जाता है।
  • आधी पड़ी हुई किताब को पढ़ना भूल जाता है।
  • नई जानकारियों को याद रख पाना कठिन होता है।
  • रोगी अपने सिर में दर्द और भारीपन बताता है।
  • रोगी हमेशा सुस्त रहता है।
  • रोगी किसी से मिलना पसंद नहीं करता।
  • रोगी को गुस्सा और चिड़चिड़ापन बना रहता है।
  • रोगी मूर्खतापूर्ण कार्य करता है।
  • भाषा समझने में समस्या होती है।
  • रोगी को दौरे पड़ सकते हैं।




 

 
 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment