Aloe Socotrina 30 homoeopathic medicine symptoms and benefit

 Aloe Socotrina 30 homoeopathic medicine symptoms and benefit

     ऐसे व्यक्ति जो खाना खाते ही मल त्याग करने के लिए चले जाते हैं मल इतनी तेजी के साथ आता है कि रोगी मल को नहीं रोक पाता मल त्याग करने से पहले ही कपड़ों में ही मल निकल जाता है और कपड़े खराब हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में इस मेडिसन का इस्तेमाल करना चाहिए।

    कभी-कभी मल बच्चों का अचानक निकल जाता है बच्चों को पता ही नहीं चलता जब बच्चे बिस्तर में सो रहे होते हैं तो अचानक उनका मन निकल जाता है तो ऐसी स्थिति में इस मेडिसन का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे बच्चे जिन्हें कब्ज की शिकायत है फिर भी अचानक से उनका मल निकल जाता है तो ऐसी स्थिति में यह एक उत्तम औषधि है।

    गुदा की मांसपेशियां कमजोर हो जाने पर रोगी का ध्यान खुदा की तरफ ही रहता है रोगी को ऐसा लगता है कहीं उसका मल अचानक न निकल आए।

    रोगी के पेट में हवा भरी हुई रहती है जब रोगी पेशाब करता है तब हवा के साथ साथ या पेशाब करते हुए मल निकल जाता है इसका मुख्य कारण गुदा की मांसपेशियों में आई कमजोरी है।




 

    जब रोगी मल त्याग करने के लिए जाता है तो मल त्याग करने से पहले अधिक मात्रा में आंव आती हैं। और मल के साथ आंव आती रहती है। आंव निकल जाने के बाद गुदा के मार्ग पर जलन होती है। गुदा मार्ग पर भारीपन अनुभव होता है। गुदा में आंव इकट्ठा हो जाने के कारण भारीपन बना रहता है यह भारीपन बवासीर से भी हो सकता है इस मेडिसिन में बवासीर के मस्से आंव से सने हुए रहते हैं क्योंकि गुदा मार्ग से अधिक मात्रा में आंव निकलती रहती है ठंडे पानी से मस्सों को धोने से रोगी को चैन मिलता है। मस्सों में खुजली आती है रोगी को ठंडी चीजें पसंद होती हैं।

     डिसेंट्री में अगर पेट में गुड़गुड़ाहट के साथ ऐसे शब्द हो जैसे बोतल से पानी गड़गड़ करके बह रहा हो तब इस मेडिसन का इस्तेमाल करना चाहिए दस्त के साथ अगर गुड़गुड़ाहट न हो तो इस मेडिसिन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।




 

      जो लोग अधिक मात्रा में बियर पीते हैं ऐसे व्यक्ति को अक्सर डायरिया की बीमारी हो जाती है। अगर वह जब कभी भी बीयर पीते हैं तो डायरिया की समस्या हो जाती है इस समस्या के लिए यह मेडिसन उपयोगी साबित होती है।

   दस्त पेट में गड़गड़ाहट के साथ आते हैं दस्त इतनी तेज गति से आते हैं कि सुबह 3:00 बजे रोगी उठ कर बैठ जाता है। 3:00 से 9:00 बजे तक लगभग 4 से 5 बार मल त्याग करने के लिए जाना पड़ता है तो ऐसी स्थिति में यह मेडिसन इस्तेमाल करनी चाहिए। रोगी मल को रोक नहीं पाता मल बहुत तेजी के साथ आता है।




 

    लीवर की बीमारियों के लिए यह एक बेस्ट मेडिसिन है लीवर की बीमारियों में यह गहराई में जाकर काम करती है।

       गर्मी से रोग का बढ़ना और ठंड से रोग का घटना इस औषधि का मुख्य लक्षण है रोगी ठंडे कमरे में रहना चाहता है। गर्मी और गर्म लपटे अनुभव करता है उसकी त्वचा गरम रहती है बिस्तर में रात को कपड़ा उतार कर फेंक देता है सिर गर्म महसूस होता है।

   जिस रोग में औषधि की अधिक मात्रा देने से औषधि के लक्षण स्पष्ट रूप से पता नहीं चले तो ऐसी स्थिति में इस मेडिसन के इस्तेमाल करने से लक्षण स्पष्ट हो जाती हैं।




 

Modalities :

  • खुली हवा से रोग में कमी का आना।
  • ठंड पसंद होती है।
  • मल त्याग करने के बाद अच्छा अनुभव होना।
  • खाने पीने के बाद रोग में वृद्धि का होना।
  • गर्मी से रोग में वृद्धि होना।
  • गर्म मौसम में रोग में वृद्धि।
  • नम मौसम में रोग में वृद्धि।
  • सुबह 2:00 बजे से 9:00 बजे तक रोग में वृद्धि।
  • सुबह बिस्तर से उठते ही रोग में वृद्धि।
 
Uses – As prescribed by a physician.
 



 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment