Dysentery : पेचिश के कारण, लक्षण और प्रकार

 डिसेंट्री ( पेचिश ) क्या है ?What is dysentery?

दस्त के गंभीर रूप को पेचिश कहा जाता है। यह बैक्टीरिया और पैरासाइट इन्फेक्शन के कारण होता है। इससे पीड़ित व्यक्ति का मल पानी की तरह निकलता है और मल के साथ खून भी आता है। इसके होने के पीछे शिगेला नामक बैक्टीरिया और एटामोइबा हिस्टोलिटिका नामक पैरासाइट जिम्मेदार होते हैं। अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए, तो इसके कई घातक परिणाम सामने आ सकते हैं। पेचिश पेट का ऐसा रोग है, जिसमें दस्त होने के साथ रक्त निकलता है। इस बीमारी को आंव भी कहते हैं। यह एक प्रकार का संक्रमण है, जो आंतों में होता है। इसमें पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है।




 

डिसेंट्री के प्रकार :Types of dysentery:

बेसिलरी डाइसेंटरी- यह विकार एक बैक्टीरिया के कारण होता है जिसे ‘शिगेला’ के रूप में जाना जाता है। बैसिलरी डाइसेंटरी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप में अधिक आम है।

अमीबिक डाइसेंटरी (एमोबायसिस) – इस प्रकार का डिटेंटरी एक अमीबा के कारण होता है जिसे ‘एंटैमोबा हिस्टोलिटिका’ कहा जाता है। यह ज्यादातर उष्णकटिबंधीय में रहने वाले लोगों को प्रभावित करता है। 11 वर्ष से कम आयु के बच्चों और विकासशील देशों में रहने वाले लोगों में खसरा अधिक आम है।




 

डिसेंट्री के कारण :Reasons for dysentery:

दूषित खानपान और साफ सफाई का ना होना इसका मुख्य कारण है ! साथ ही गंदे पानी और तालाब में स्नान करने से भी पेचिश dysentery का संक्रमण हो सकता है ! रोगी के मल मूत्र पर मक्खियां बैठने के बाद खाने पीने की चीजों को संक्रमित करती हैं और फिर उनके सेवन से मनुष्य संक्रमित हो जाता है ! अब इसके मुख्य कारणों को सूचीबद्ध तरीके से जानते हैं !

अमीबा पैरासाइट का संक्रमण।

बैक्टीरियल संक्रमण।

दूषित पानी का सेवन।

दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन।

संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाना।

संक्रमित तालाब आदि में नहाना।

बहुत गर्मी या सर्दी लगना।

मक्खियों का खाने पीने की चीजों पर बैठना।

दूषित फल का सेवन।




 

डिसेंट्री के लक्षण :Symptoms of dysentery:

   बैक्टीरियल पेचिस के लक्षण –

इसके लक्षण 1 से 3 दिनों के भीतर दिखाई देने लगते हैं। इसके लक्षणों में सामान्य रूप से पेट दर्द और दस्त शामिल होता है, मल में कोई खून या बलगम नहीं होता। इस स्थिति में दस्त अक्सर निम्न लक्षणों के साथ शुरू हो सकते है –

पेट में गंभीर दर्द (और पढ़ें – पेट दर्द के उपाय)

बुखार (और पढ़ें – बुखार कम करने के उपाय)

मतली और उल्टी

हालांकि, अक्सर इसके लक्षण काफी हल्के ही होते हैं, जो कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।




 

   अमीबी पेचिश के लक्षण –

पेट में दर्द

बुखार और ठंड लगना

मतली और उल्टी

मल त्याग करते समय दर्द महसूस होना

थकान

रूक-रूक कर कब्ज होना

पानी के दस्त, जिसमें खून, बलगम या पीप भी हो सकती है




 

YouTube channel video 👇

 





 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment