अंजनहारी (Stye), गुहेरी, पलकों के नीचे फुंसी

गुहेरी (stye) क्या है ? आंखों की पलकों के किनारे पर दाने या लाल रंग की एक या एक से अधिक फुंसियां हो सकती हैं जिन्हें गुहेरी, बिलिनी अंजनहारी या गुहाई कहते हैं। इनमें बहुत अधिक दर्द होता है। तीन-चार दिन के बाद पस  पड़कर वह स्वयं फूट जाती हैं।
अंजनहारी निकलने के कारण
  • कब्ज होने पर भी अंजनहारी निकल सकती है।
  • अधिकतर बड़े लोगों में स्टेफाइलोकोकस जीवाणु के संक्रमण से अंजनहारी निकलती है।
  • दृष्टि कमजोर होने पर भी अंजनहारी निकल सकती है।
  • विटामिन ए और विटामिन डी की कमी से भी अंजनहारी निकलती है।
  • अस्वस्था के कारण भी गुहेरी निकल सकती है।
  • दूषित जल से नेत्र धोने पर या गंदे हाथों के संपर्क से।
  • खट्टे – मीठे, तेल, मिर्ची और अधिक मसालों के खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से।
विशेषकर है स्टेफाइलो कोकाई द्वारा उत्पन्न होती है। अंजनहारी एक के बाद एक निकल सकती है। इससे रोगी को बहुत पीड़ा होती है क्योंकि गुहेरी पलकों के किनारे पर निकलती है इसलिए पलक खोलते बंद करते समय अधिक पीड़ा होती है।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
    लक्षण:
 
  •  पलकों में दर्द के साथ भारीपन रहता है।
  • पलकों में गर्मी का अहसास होता है।
  • पलकों पर सूजन आ जाती है।
  • जहां लाली व सूजन होती है उस जगह छूने पर बहुत दर्द होता है।
  • बहुत तेज दर्द और कठोरता इसका मुख्य लक्षण होता है।
  • संक्रमण से नेत्र के पलकों में छोटी सी कील के बराबर सूजी हुई तथा लाल फुंसी निकलती है।
  • कम या अधिक पीड़ा तथा जलन होती है।
  • फुंसी के शिखर पर पीला निशान दिखाई देता है।

Leave a Comment