Pyorrhea : पायरिया के कारण और लक्षण

 पायरिया क्या है ? What is pyorrhea ?

   दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। रोजाना अगर इनकी ठीक से सफाई न की जाए तो इनमें पायरिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। पायरिया दांतों में होने वाला एक रोग है जिसमें मसूढ़े कमजोर हो जाते हैं और जिसकी वजह से दांतों में तेज दर्द होता है। पायरिया की वजह से सांसों से बदबू भी आनी शुरू हो जाती है। दरअसल हमारे मुंह में तकरीबन 700 किस्म के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये हमारे दांतो को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं लेकिन जब कभी हम मुंह की सफाई ठीक से नहीं करते तो यही बैक्टीरिया दांतों और मसूढ़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। पायरिया होने पर दांत कमजोर होकर गिरने का भी खतरा रहता है

     शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से भी पायरिया हो जाता है। इसके अलावा दांत-मुंह की ठीक से सफाई न होने पर भी पायरिया का खतरा बढ़ जाता है। पायरिया में बैक्टीरिया दांतों और मसूढ़ों को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे मसूढ़े खराब हो जाते हैं और उनमें से खून आने लगता है। सांसों में बदबू और दांतों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। गर्म और ज्यादा ठंडा पानी पीने पर दांतों की संवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं होती। दांत कमजोर होकर हिलने लगते हैं तथा दो दांतों के बीच में गैप हो जाता है। ऐसे में समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो ये गंभीर परेशानी खड़ी कर सकता है।

पायरिया के कारण : Causes of pyorrhea :

स्वस्थ लोगों के मुंह में विभिन्न प्रकार के जीवाणु होते हैं। उनमें से ज्यादातर जीवाणु किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुँचाते हैं। जब दांतों को प्रतिदिन ठीक तरह से साफ नहीं किया जाता है तो मुंह के बैक्‍टीरिया बढ़ने लगते है, जो आपके दांतों और मसूड़ों को पायरिया रोग से प्रभावित कर देते है। मुंह में बैक्‍टीरिया वृद्धि कर एक चिपचिपा पदार्थ बनाते हैं, जिसे dental plaque (प्लेक ) कहा जाता है और यही plaque , दांतों और मसूड़ों को हानि पहुँचाती है, जो पायरिया रोग के नाम से जाना जाता है।

जब भोजन में उपस्थित स्टार्च और शर्करा मुंह में पाए जाने वाले बैक्‍टीरिया से संपर्क में आते हैं तब प्लेक दांतों पर बनाता हैं।

दांतों पर प्लेक के जमा होने से हानिकारक एनारोबिक नामक बैक्‍टीरिया जहरीले पदार्थों को मुक्त करते हैं जो मसूड़ों, दांतों और हड्डी को नुकसान पहुँचाते हैं।

पेरियोडोंटाइटिस (pyria) सामान्यता दांतों को अच्छी तरह से स्वच्छ ना किये जाने के कारण होता है।

कुछ दवाएं या धूम्रपान करना भी पायरिया रोग होने का कारण बन सकते हैं  शुष्क मुंह भी इसका कारण बन सकता है

पायरिया के लक्षण : Symptoms of pyorrhea :

बदबूदार सांस, जो लगातार बनी रहती है।

मसूड़ों का लाल रंग में दिखना।

लाल रंग में या सूजे हुए मसूड़े

मसूड़ों से खून आना।

मसूड़ों का अधिक मुलायम हो जाना।

कुछ भी चबाने पर दर्द होना।

दांतों का ढीला हो जाना।

दांतों में सेंसिटिविटी महसूस करना।

मसूड़ों का अंदर की ओर चले जाना और दांतों का अधिक लंबा दिखाई देना।

YouTube channel 👈

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT

Leave a Comment