Protein deficiency : प्रोटीन की कमी के कारण, लक्षण और बचाव

 प्रोटीन की कमी क्या है ?What is protein deficiency?

   प्रोटीन की कमी आपके शरीर में उस समय होती है जब आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता। प्रोटीन मांसपेशियों एंजाइम, हार्मोंस और त्वचा के लिए बहुत आवश्यक है। प्रोटीन शरीर के ऊतकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर की विभिन्न गतिविधियों के लिए आपकी बॉडी प्रोटीन का इस्तेमाल रोजाना करती है। शरीर के विकास और हर हिस्से को संतुलित बनाए रखने में प्रोटीन का इस्तेमाल होता है। त्वचा, बाल, पाचन क्रिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता सब के लिए प्रोटीन आवश्यकता होता है। प्रोटीन एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित होता है। गर्भावस्था के दौरान छोटे बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक है अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आपका शरीर बहुत कमजोर और ढीला ढाला रहेगा।




 

    प्रोटीन की कमी की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं। इसके साथ ही साथ प्रोटीन कम मात्रा लेना भी आपके लिए नुकसानदायक साबित होता है क्योंकि इससे आपके शरीर में परिवर्तन होता है। प्रोटीन की कमी की वजह से पित्त में पथरी, गठिया, मांसपेशियों में कमजोरी और हृदय से संबंधित परेशानियां भी होती है। प्रोटीन की कमी हो जाने पर नींद बहुत कम आती है। भुख कम हो जाती है। घाव जल्दी से नहीं भरते हैं और शरीर पर सूजन आ जाती है। 

   प्रोटीन की कमी के कारण :Due to protein deficiency:

  • ऐसी दवाइयों का इस्तेमाल करना जो शरीर द्वारा अवशोषित तत्वों को रोकती है।
  • प्रोटीन की कमी का मुख्य कारण है पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिलना।
  • ऐसी कोई चिकित्स्कीय स्थिति, जिसकी वजह से आपके शरीर में कैलोरी की आवश्यकता अधिक बढ़ जाएं।
  • गरीबी में रहना।
  • भोजन में पोषक तत्वों की कमी।
  • खाने में परेशानी का होना।
  • आहार के बारे में शिक्षा की कमी।
  • लंबे समय से अल्कोहल का सेवन करना।
  • गुर्दे की बीमारी हो जाने के कारण।
  • 1 वर्ष से कम बच्चों को सही तरह से स्तनपान नहीं मिलना।
  • जलना या अन्य घाव के कारण भी प्रोटीन कम हो जाते हैं।
  • आंतों के रोग हो जाने पर शरीर में भोजन तत्व के अवशोषण करने की क्षमता कम हो जाती है।




 

 
प्रोटीन की कमी के लक्षण :Symptoms of protein deficiency:
 
  • रोगी का पेट बढ़ता है।
  • थकावट रहती है।
  • चिड़चिड़ापन आ जाता है।
  • नाखून टूटने लगते हैं।
  • सूजन आ जाती है।
  • त्वचा में सूजन और लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।
  • नाखून खराब होने लगते हैं।
  • बच्चों की लंबाई कम हो जाती है।
  • बालों में रूखापन, कमजोरी, बाल टूटने लगते हैं और अपनी चमक खो देते हैं।
  • बार-बार संक्रमण की चपेट में आते रहना।
  • जब आहार के माध्यम से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है, तब आपका शरीर महत्वपूर्ण ऊतको और शरीर को ठीक ढंग से चलाने के लिए हड्डियों से प्रोटीन प्राप्त करता है। हड्डियों से प्रोटीन प्राप्त करने की वजह से एक समय के बाद मांसपेशियों को हानि पहुंचती है।
  • वजन कम होने लगता है।
  • अचानक भुख में परिवर्तन होना।




 

 
प्रोटीन की कमी से बचाव :Protein deficiency prevention:
 
  • शाकाहारी भोजन इस्तेमाल करने वाले लोग इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि वह अपने भोजन में प्रोटीन की अधिक मात्रा ले।
  • नवजात बच्चों को अधिक मात्रा में स्तनपान कराएं।
  • प्रोटीन की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। आप जितनी बार भोजन करें, उतनी बार पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाएं। 
  • साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए संतुलित आहार खाएं। फल और सब्जियों से आपको पोषक तत्व और कई प्रकार के खनिज प्राप्त होते हैं, जो आपको कुपोषण से बचाते हैं।




 
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ :
 
  • मूंगफली।
  • पनीर।
  • राजमा।
  • गाजर।
  • चना।
  • नारियल।
  • केला।
  • काजू।
  • सोयाबीन।
  • बादाम।
  • बिन्स।
  • अंडा।
  • मांस।
  • मछली आदि।




 

 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment