Lassa Fever :  लासा फीवर क्या है ? कारण, लक्षण और बचाव

 लासा फीवर क्या है ?What Is A Lassa Fever ?

   लासा फीवर, लासा नामक वायरस के कारण होने वाली बीमारी है जो चूहों के माध्यम से फैलती है। संक्रमित मास्टोमिस चूहों के मूत्र या मल से दूषित भोजन या घरेलू वस्तुओं के संपर्क में आने से लासा वायरस इंसानों तक पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक रक्तस्रावी वायरस है, जिसका अर्थ है कि यह इंसानों में रक्तस्राव का कारण बन सकता है। पश्चिमी अफ्रीका के ज्यादातर हिस्सों में यह काफी आम है। हालांकि, इसके गंभीर मामले कई बार जानलेवा भी हो सकते हैं। यदि वायरस यकृत, गुर्दे या प्लीहा जैसे अंगों को प्रभावित करता है, तो यह घातक भी हो सकता है।




 

लासा फीवर के कारण :Causes of gluten fever:

  • यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में भी रक्त और ऊतकों के माध्यम से फैल सकता है।
  • संक्रमित व्यक्ति में इस्तेमाल की गई सूई को दूसरे किसी व्यक्ति पर प्रयोग में लाने पर भी वायरस फैल सकता है।
  • यौन संबंधों के कारण भी यह वायरस फैल जाता है।
  • जिन अस्पतालों में लासा फीवर के रोगियों का इलाज होता है, अगर वहां साफ-सफाई की कमी है और एक दूसरे के सामानों को प्रयोग में लाया जाता है तो रोगी के माध्यम से वायरस, अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों को भी संक्रमित कर सकता है।
  • लासा वायरस मुख्य रूप से चूहों के माध्यम से फैलता है। एक बार चूहे के संक्रमित होने के बाद उसके मल और मूत्र के माध्यम से वायरस दूसरों तक पहुंच सकता है।
  • शरीर में किसी कटे हुए निशान या घाव के माध्यम से भी यह वायरस फैल जाता है।




 
लासा फीवर के लक्षण :Symptoms of gluten fever:
 
  • सिर दर्द की शिकायत रहती है।
  • हल्का बुखार रहता है।
  • सांस लेने में समस्या होती है।
  • मसूड़े, नाक, आंख या अन्य हिस्सों से खून का आना।
  • खांसी आने की शिकायत रहती है।
  • दस्त की शिकायत रहती है।
  • उल्टी के साथ खून आता है।
  • सांस नली पर सूजन आ जाती है।
  • निगलने में समस्या होती है।
  • हेपेटाइटिस की समस्या हो जाती है।
  • कमर, छाती आदि हिस्सों में दर्द की शिकायत रहती है।
  • इंसेफलाइटिस की समस्या हो जाती है।
  • ब्लड प्रेशर हाई तो कभी लो हो जाता है।
  • कम सुनाई देने की शिकायत रहती है।
  • हृदय की गति अनियमित हो जाती है।




 
लासा फीवर से बचाव :Avoiding Lassa Fever:
 
  • घर में कचरा इकट्ठा होने न दे।
  • समय-समय पर हाथ धोते रहे।
  • घर में पालतू बिल्ली रखें।
  • खाद्य पदार्थों को ऐसी जगह पर रखें जहां चूहे न पहुंच सके।
  • रोगी की देखभाल करते समय सुरक्षात्मक उपाय को प्रयोग में लाएं।
  • बीमार रिश्तेदारों की देखभाल के लिए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
  • मास्टोमिस चूहे दुनियाभर में पाए जाते हैं, ऐसे में इन्हें पूरी तरह से खत्म कर पाना मुश्किल है। बचाव के तौर पर इन्हें घरों में आने से रोकें ताकि यह घरेलू वस्तुओं को संक्रमित न कर सकें।




 

 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




Leave a Comment