Hernia Symptoms and Causes : हर्निया के लक्षण और कारण

Hernia Symptoms and Causes : हर्निया के लक्षण और कारण   हर्निया क्या है ? What is hernia ?      हर्निया के रोग में अधिकतर छोटी आंत पेट की दीवार से अपना मार्ग बनाते हुए बाहर निकलती है। उसे बाहर से देखा जा सकता है और हाथ से भी उसका स्पर्श किया जा सकता है। इस रोग में आंतों की किसी तरह की वृद्धि नहीं होती बल्कि हर्निया वह है जिसमें आते अपने स्थान से हटकर किसी दूसरी जगह पर उभर आती हैं। इस रोग का शुरू में पता नहीं चल पाता है। यह रोग अधिकतर नाभि और अंडकोष में होता है। हर्निया का रोग छोटे और बड़ों किसी में भी हो सकता है। लेकिन यह अधिकतर बच्चों में पाया जाता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत अधिक रहती है उन्हें हर्निया का रोग विशेष कर पाया जाता है। 
Hernia Symptoms and Causes
Hernia Symptoms and Causes 
   हर्निया के कारण : Causes of hernia:         पेट की दीवार अनेक मजबूत मांसपेशियों द्वारा बनी होती है। जब किसी कारण से यह कमजोर हो जाती है। तो पेट की दीवार कमजोर पड़ जाती हैं। और छोटी आंत बाहर की ओर लटक जाती है। यह छोटी आंत पेट की बाहरी सतह पर नींबू की तरह दिखाई देती है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब कोई बच्चा बहुत रोता हो, बहुत हंसता हो, उसे अधिक खांसी आ रही हो, बहुत दस्त आ रहे हो या उसे कब्ज की पुरानी शिकायत हो, इस प्रकार की हर्निया को हाथ से दवा देने पर वह बैठ भी जाती है सामान्य बोलचाल में इसे नाभि फूलना भी कहा जाता है।         जन्म से लेकर 1 वर्ष की उम्र होने तक बच्चे के दोनों अंडकोष अपनी जगह पर आ जाते हैं। पेट से निकलकर थैली में आने तक का अंडकोष का मार्ग अपने आप प्राकृतिक रूप से बंद हो जाता है। यदि किसी कारणवश यह मार्ग खुला रह जाए तो छोटी आंत उस से होकर थैली में प्रवेश कर जाती है। ऐसी स्थिति में थैली के हिस्से में सूजन आ जाती है कई बार यह थैली नारियल जितनी भी बड़ी हो जाती है। यदि रोगी लेट कर उसे हाथ से दबाता है तो यह हर्निया फिर अंदर चली जाती है।
  • अधिक मोटापा भी हर्निया का कारण हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान अक्सर हर्निया हो जाती है।
  • ऐसी महिलाएं जो बार-बार बच्चों को जन्म देती हैं।
  • कॉन्स्टिपेशन होने के कारण।
  • अत्यधिक भारी चीजों के उठाने के कारण।      
  • प्रोस्टेट ग्लैंड के बढ़ने के कारण।
  • पेट के ऑपरेशन के बाद।
  • जन्म के समय नाभि का पूर्ण रूप से विकास न होना।
हर्निया के लक्षण : Symptoms of hernia:
 
  • सीने में घबराहट बहुत होती है।
  • बच्चे का रंग कुछ नीला हो जाता है।
  • बच्चों को उल्टियां होती हैं।
  • सांस लेने में कष्ट होता है।
  • बच्चा दूध पीने के बाद तुरंत उल्टी कर देता है।
  • पेट में दर्द रहता है।
  • रोगी को एसिडिटी की शिकायत रहती है।
  • रोगी को लंबे समय से कब्ज बना रहता है।
  • भोजन करने के बाद लेटने की इच्छा होती है।
  • उल्टी के साथ कभी कभी खून भी आ जाता है।
  • कभी-कभी सीने में दर्द भी होता है।
  • पेट में अल्सर होने की आशंका रहती है।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
     जिस स्थान पर हर्निया होती है। वहां पर गोलाकार या नाशपाती के आकार का उभार आ जाता है। यह उभार खड़ा होने, खांसने या बैठने पर बढ़ जाता है। हर्निया का एक महत्वपूर्ण लक्षण यह है कि जिस समय रोगी सो जाता है या आराम की स्थिति में होता है। उस समय छोटी आंत अपने मूल स्थान में आ जाती है। जिससे रोग के लक्षण दिखाई नहीं देते। 
 

Leave a Comment