Gonorrhea : गोनोरिया के कारण, लक्षण और बचाव

गोनोरिया क्या है ?What is gonorrhea ?

गोनोरिया (सूजाक) यौन क्रियाकलाप के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाले सबसे आम रोगों में से एक है।

गोनोरिया एक संक्रमण है, जो एक यौन संचारित बैक्टीरिया जिसे ‘नेइसेरिया गोनोरिया’ (Neisseria Gonorrhoeae) कहा जाता है, के कारण फैलता है। यह पुरुष और स्त्री दोनों को संक्रमित कर सकता है। सूजाक/गोनोरिया सेक्स के दौरान सबसे ज़्यादा फैलता है। अगर माँ संक्रमित हैं, तो प्रसव के दौरान शिशु भी इससे संक्रमित हो सकता है। गोनोरिया शिशुओं की आँखों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यदि आप किसी अन्य एसटीडी (STDs) से ग्रसित हैं, तो आपको सूजाक होने का खतरा बढ़ जाता है। कंडोम का उपयोग यौन संचारित संक्रमणों को रोकने का सर्वोत्तम उपाय है।




 

गोनोरिया के कारण :Causes of gonorrhea:

असुरक्षित यौन, गुदा या मुख मैथुन करने से आपको गोनोरिया हो सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति में इसको लगने के लिए वीर्यपात का होना ज़रूरी नहीं है।

कभी-कभार गोनोरिया, महिलाओं से उनके बच्चों को भी हो सकता है।

किसी नए साथी के साथ सेक्स करने या एक से अधिक लोगों के साथ सेक्स करने से आपको गोनोरिया होने का जोखिम बढ़ जाता है।




 

गोनोरिया के लक्षण :Symptoms of gonorrhea:

   पुरुषों में गोनोरिया के लक्षण :

पेशाब करते समय चुभने जैसा या जलन का अनुभव होना।

लिंग से पानी निकलना। इस पानी का रंग अक्सर सफेद या पीला हो सकता है। कुछ स्थितियों में इससे बदबू भी आ सकती है।

अंडकोषों में सूजन या दर्द होना।

लिंग की नली खुलने की जगह पर लाली या दर्द होना।

गुदा से पानी निकलना या दर्द होना।

आंखों में संक्रमण होना।




 

महिलाओं में गोनोरिया के लक्षण

योनि से पानी निकलना, जो आम-तौर पर सामान्य न लग रहा हो।

योनि से खून निकलना।

पेशाब करते समय दर्द होना महसूस होना।

पेल्विस में दर्द होना, खासकर सेक्स करते समय।

गुदा से पानी निकलना या दर्द होना।

आंखों में संक्रमण होना।




 

गोनोरिया से बचाव :Avoidance of gonorrhea:

गोनोरिया के लिए अपना और अपने सेक्स पार्टनरों का टेस्ट करवाएँ। अगर आपके एक से ज़्यादा सेक्स पार्टनर हैं या अगर आपका पार्टनर दूसरे लोगों के साथ सेक्स करता है, तो बार-बार टेस्ट करवाएँ। आपके जितने ज़्यादा सेक्स पार्टनर होंगे, आपके लिए गोनोरिया का खतरा उतना ही ज़्यादा होगा।

गोनोरिया के लिए अपना और अपने पार्टनरों का इलाज करवाएँ, जिससे एक-दूसरे की वजह से फिर से गोनोरिया का संक्रमण होने से बचाव किया जा सके या दूसरे लोगों का भी बचाव किया जा सके।

योनि, गुदा या मुँह से सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करें। अगर आप दूसरे लोगों के साथ सेक्स करते हैं, तो अपने लंबे समय के पार्टनर के साथ सेक्स करते समय भी कंडोम का इस्तेमाल करें।

सेक्स करने से पहले नए पार्टनरों के साथ कंडोम का इस्तेमाल करने के बारे में बात करें।




 

YouTube channel 👈

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment