Eye Inflammation : आँखों की सूजन (फूली आँखें) : के कारण, लक्षण और बचाव

आंखों की सूजन क्या है ?What is eye inflammation?

      आंखों के आस-पास की त्वचा काफी पतली और संवेदनशील होती है। इसकी वजह से आंखों में सूजन होना बहुत ही सामान्य बात है। वातावरण से सम्बंधित कारक और स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा अन्य कई प्रकार की चीजों के कारण भी आंखों में सूजन हो जाती है, जैसे एलर्जी, तनाव, आंखों की थकान और चेहरे की त्वचा की बनावट आदि।

कई चीजें हैं जो आंखों में सूजन को बढ़ाती हैं, लेकिन मुख्य रूप से आंखों में द्रव इकट्ठा होना इसकी वजह है। द्रव आपकी आंखों और इसके आसपास की त्वचा के ऊतकों में इकट्ठा हो सकता है। क्योंकि यह शरीर के सबसे पतले ऊतक होते हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की सूजन आसानी से दिखाई देने लगती है।




आंख की सूजन के कारण :Causes of eye inflammation:

   आंखों में सूजन की समस्या तनाव, एलर्जी, हार्मोन परिवर्तन, तरल पदार्थ जमने और अन्य कई कारकों की वजह से हो सकती है। अक्सर ज्यादा रोने से भी आँखों में सूजन आ सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा रोने की वजह से आंसूं बनाने वाली ग्रंथियों को ज्यादा काम करना पड़ता है जिससे उनमें सूजन आ जाती है।

उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रिया

त्वचा के विकार जैसे डर्मेटाइटिस

सोडियम का अत्याधिक सेवन करना।

हाइपोथायरायडिज्म

आंसू की ग्रंथियों से संबंधित रोग




नेफ्रिटिक सिंड्रोम।

चश्मे व लेंस आदि

एलर्जी

शराब का अत्याधिक सेवन। 

आँख आना।

ब्लेफेराइटिस (आंखों की पलकों में सूजन)

आंख की पलक पर फुंसी निकलना।

आंखों में संक्रमण।




आंखों की सूजन के लक्षण :Symptoms of eye inflammation:

आंखों में खुजली व जलन।

अत्यधिक आंसू आना

देखने में मुश्किल होना

आंखें लाल होना और सूजन आना

आंखों की पलकों में लालिमा आना

आंखों से कीचड़ निकलना।

पलकों में सूखापन और त्वचा खराब होना

दर्द।

सूजन।

आंखों के नीचे काले घेरे आदि बनना।




आंखों की सूजन से बचाव :Preventing inflammation of the eyes:

आंखों में सूजन भगाने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है। इसलिए आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

सोते हुए सिर को तकिए या किसी भी अन्य तरीके की मदद से थोड़ा ऊपर उठाकर रखें, ताकि फ्लूइड रिटेंशन न हो।

अगर आपको किसी चीज से एलर्जी होती है, तो उससे दूर रहें और अपनी एलर्जी की दवाओं का नियमित सेवन करते रहें।

आंखों में सूजन डिहाइड्रेशन की वजह से भी होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।

शराब का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है। इसलिए इसका सेवन बंद करें।

नमक का अत्यधिक सेवन आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, इसे संयमित करें।

आंखों में सूजन दूर करने के लिए सूजन वाली जगह पर बर्फ से सिकाई करें।

अगर आपकी आंखों में सूजन की समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से बात करें।

कुछ लोगों की आंखें जेनेटिक फैक्टर की वजह से ऐसी होती हैं, इसलिए कई बार आपको इसे इसी तरह अपनाना होता है।

टी बैग को अपनी सूजी हुई आंखों पर रखें। क्योंकि टी में कैफीन होता है, जो कि आपकी आंखों के नीचे फ्लूड रिटेंशन को कम कर देता है।

YouTube channel 👈




Leave a Comment