Computer Vision Syndrome : कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के कारण और लक्षण

 कंप्यूटर विजन सिंड्रोम क्या है ?What is Computer Vision Syndrome ?

     कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उपकरणों पर लगातार घंटों समय बिताने के कारण व्यक्ति की आंखों के साथ ही पूरे दृष्टि तंत्र (विजुअल सिस्टम) पर दबाव बढ़ने लगता है। लंबे समय तक बिना ब्रेक लिए इन डिजिटल स्क्रीन वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने के कारण व्यक्ति की आंखों पर जोर पड़ता है, सिरदर्द होने लगता है, आंख और दृष्टि संबंधित कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं और इसे ही कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि केवल कामकाजी वयस्क ही इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल में टैबलेट या कंप्यूटर का उपयोग करने या स्कूल का होमवर्क या असाइनमेंट करने की वजह से या फिर गेम या विडियोज देखने के लिए स्क्रीन वाले उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले बच्चों में भी कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की समस्याएं हो सकती हैं। कंप्यूटर विजन सिंड्रोम कोई एक विशिष्ट समस्या नहीं है। इसकी बजाय, इसमें आंखों के तनाव और असुविधा से जुड़ी एक पूरी श्रृंखला शामिल है। रिसर्च से पता चलता है कि कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने वाले 50 प्रतिशत से लेकर करीब 90 प्रतिशत लोगों में इस सिंड्रोम के कम से कम एक-दो लक्षण जरूर नजर आते हैं। 




 

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के कारण :Causes of Computer Vision Syndrome:

  • कम रोशनी में स्क्रीन को देखना।
  • अंधेरी जगह पर स्क्रीन को देखना।
  • स्क्रीन को बहुत करीब से या अधिक दूरी से देखना।
  • कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन को ऐसे एंगल पर रखना जिससे आंखों में दर्द और तनाव हो।
  • लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना।
  • स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन या चमक का दिखाई देना।
  • बिना ब्रेक लिए लगातार मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करना।




 

 
     कंप्यूटर विजन सिंड्रोम लंबे समय तक डिजिटल स्क्रीन के उपयोग के परिणामस्वरूप होता है इसलिए इसे डिजिटल आई स्ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है। डिजिटल स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल के कारण व्यक्ति की आंखों को सामान्य से ज्यादा मुश्किल काम करना पड़ता है।

 

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लक्षण :Symptoms of computer vision syndrome:

  • आंखों में धुंधलापन आ जाना।
  • आंखों में खुजली होना।
  • पास की वस्तुओं का दिखाई नहीं देना।
  • आंखों में सूखापन आ जाना।
  • आंखों में थकान रहना।
  • आंखों में दर्द होना।
  • आंखों से पानी का आना।
  • आंखों में चुभन महसूस होना।
  • आंखों में भारीपन रहना।
  • आंखों में खिंचाव या तनाव होना।
  • किसी वस्तु को देखने पर डबल दिखाई देना।
  • किसी वस्तु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाना।
  • सिर में दर्द की शिकायत रहना।
  • गर्दन में दर्द रहना।
  • कंधों में दर्द का होना।
  • कमर में दर्द रहना।
  • बेचैनी महसूस होना।
 
 



 
 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment