Cold & Cough Symptoms and Causes : सर्दी / जुकाम के कारण और लक्षण

Cold & Cough Symptoms and Causes : सर्दी / जुकाम के कारण और लक्षण सर्दी / जुकाम क्या है ? What is a cold ?       सांस नली में जलन महसूस होने की स्थिति को सर्दी या जुकाम कहते हैं। यह वायरस की वजह से होने वाला रोग है। इसमें नजले के रूप में भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे कोराइजा कहते हैं। इस रोग में नाक से एक प्रकार का तरल पदार्थ बहता रहता है। बार-बार नाक पेंछने से सूजन आ जाती है। आगे चलकर नाक से बहने वाला तरल गाढ़ा हो जाता है। जिसका रंग सफेद या पीला होता है। इस पदार्थ के नाक में जम जाने से नाक बंद हो जाती है। जिससे सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह रोग अधिकांश संक्रमण इंफेक्शन से होता है।
Cold & Cough Symptoms and Causes
Cold & Cough Symptoms and Causes
      कोई भी मौसम हो कोई भी स्थान खांसी जुखाम कभी भी और कहीं भी किसी को भी हो सकता है। यह रोग संक्रामक है और इसी कारण व्यक्ति इसका शिकार होता है। बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिन्हें साल में बहुत कम जुखाम का रोग होता है। अनेक लोगों जो जुकाम से पीड़ित रहते हैं यदि जुखाम के मूल कारणों को दूर किए बिना दवाई लेने  का प्रयास भी करते हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए तो रात मिल जाती है किंतु जुखाम के मूल कारणों के बने रहने से यह रोग उन्हें अधिक कष्टदायक होकर लौट आता है।      सर्दी जुकाम के कारण : Causes of colds:      जुकाम का कारण एडिनोवायरस नामक एक अत्यंत सूक्ष्म वायरस है। जुखाम ऊपरी श्वसन अंगों में वायरस द्वारा इंफेक्शन की वजह से होता है। यह इंफेक्शन हवा या छींक द्वारा हवा में महीन बूंदों में उपस्थित वायरस द्वारा फैलता है। यह बूंदे यदि रुमाल, बर्तनों या खिलौनों पर पड़ी हो तभी इंफेक्शन फैल सकता है। वैज्ञानिक शोध से यह सिद्ध हुआ है कि जुखाम वायरस से होता है। इसका वायरस पनपने के लिए नम वातावरण की जरूरत होती है। यही वजह है कि जुखाम सर्दियों में ज्यादा होता है। जुखाम जब किसी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता है तो सबसे पहले गले में दर्द होता है।       बाईसा के जल में भीगना ठंड लगना कड़ी धूप में घूमना देर रात तक जागना आदि कारणों से जुखाम हो जाता है आजकल दुआ तथा धूल निशित भाइयों में अधिक रहना पड़ता है इसलिए स्वच्छ वायु के अभाव में यह रोग उत्पन्न होता है जुखाम एक संक्रामक रोग है। अधिक समय तक ठंडे वातावरण या ठंडे कमरों में देर तक बैठने या काम करने से भी जुकाम रहने लगता है। 
  • ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने से। 
  • भीगे कपड़े देर तक पहने रहने से।
  • पानी के संपर्क में अधिक काम करने से।
  • ठंडे फर्श में नंगे पैर रहने के कारण।
  • सर्दी में बिना कान ढके यात्रा करना।
  • देर तक पानी में तैरना।
  • रात को देर से सोना।
  • धूल और धुएं की एलर्जी से जुकाम होना आजकल एक आम शिकायत है।
  • बैक्टीरिया या वायरस व्यक्ति पर तभी हमला करते हैं जब व्यक्ति के अंदर रोग प्रतिरोधक शक्ति की कमी होती है।
  • पेट की बीमारियों के कारण।
  • लंबे समय तक धूप में रहने के कारण।
 
सर्दी जुकाम के लक्षण : Symptoms of a cold:
 
  • जुकाम होने पर बेचैनी बनी रहती है।      
  • सारे शरीर में दर्द रहता है।
  • रोगी को सुस्ती बनी रहती है।
  • नाक और आंखों से पानी बहता रहता है।
  • छिंके आती रहती हैं।
  • सिर में दर्द और सिर में भारीपन बना रहता है।
  • सूखी खांसी आती है।
  • गले में दर्द रहता है।
  • प्यास अधिक लगती है।
  • सूंघने की शक्ति कम हो जाती है।
  • हल्का हल्का बुखार बना रहता है।
  • इस रोग में नाक में सुरसुराहट तथा जलन महसूस होती है।
 
      जब यह रोग पुराना होता जाता है तो शरीर के अंगों जैसे गर्दन और छाती में दर्द की शिकायत होने लगती है। रोगी जिस करवट रात को सोता है। उसी तरह की नाक का छेद बंद हो जाता है। नाक बंद हो जाने पर रोगी मुंह से सांस लेने लगता है। सांस ठीक से ने आने पर रोगी हड़बड़ाहट कर उठ जाता है। रात को ठीक तरह से नींद नहीं आती है। पुराने जुखाम में नाक की भीतरी झिल्ली में सूजन आ जाती है। कमजोरी का अभाव होने लगता है। रोगी को कुछ भी नहीं सुहाता है। उसे भोजन के प्रति अरुचि हो जाती है। खाने में स्वाद नहीं मिलता है। सांस लेने में और खांसी के दौरान लोगों को परेशानी होती है। रोगी की भूख मर जाती है। पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। जुखाम से पहले रोगी को कब्ज की शिकायत रहती है। नाक लाल हो जाती है और उसमें दर्द भी होने लगता है। 
 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
 
    जुखाम जब किसी व्यक्ति को अपने प्रभाव में लेता है तो सबसे पहले गले में दर्द करता है। यह रोग नाक और गले से शुरू होता है पर जल्द ही शरीर पर इसका प्रभाव आ जाता है। जुखाम हो जाने पर आदमी की नाक बहने लगती है। वह ठीक नहीं लगता है। शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सिर दर्द गले का दर्द शरीर में दर्द आदि लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं। इस रोग में आमतौर पर रोगी के गले में खराश महसूस होती है। खांसी उठती है। नाक से पानी बहता है। सूखी खांसी में कफ नहीं आता पर खासी उठती रहती है। 

Leave a Comment