Uterine  Fibroid Symptoms and Causes : बच्चादानी (गर्भाशय) की रसौली के कारण और लक्षण

 Uterine  Fibroid ! बच्चादानी की रसौली । गर्भाशय की रसौली के कारण और लक्षण । Uterine Fibroid in Hindi.

 
Uterine  Fibroid Symptoms and Causes
Uterine  Fibroid Symptoms and Causes

 गर्भाशय की रसौली क्या है ? What is uterine fibroid ?  

  यह गर्भाशय में पाया जाने वाला एक ट्यूमर है। जो अधिकांश रूप में मिलता है, यह ट्यूमर स्त्रियों में प्रजनन काल में मिलता है तथा यह 30 से 45 वर्ष की अवस्था में सबसे अधिक पाया जाता है। यह रोग 20 वर्ष से कम अवस्था में सबसे कम मिलता है। इसे गर्भाशय की रसौली भी कहते हैं। रसोली एक या बहुत सारी हो सकती है। छोटी या बड़ी भी हो सकती है। यह छोटी सी ग्रंथि से बढ़कर बहुत बड़ा आकार ले लेती हैं।

 

गर्भाशय की रसौली के कारण : Causes of uterine fibroid :  

   रसौली ईस्ट्रोजन हार्मोन से पैदा होती है। गर्भाशय की मांसपेशियों में छोटी-छोटी गोलाकार गाठें उभर आती हैं, जो धीरे-धीरे बहुत बड़ी बीमारी हो जाती है। वैसे इस रसोली का अभी सही पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह उन स्त्रियों में अधिक देखने को मिलता है जिन्हें एक ही बच्चा हुआ हो और फिर लंबे समय तक उनमें कोई गर्भधारण न हुआ हो। कुछ ग्रंथियां वृद्धि करके रसौली में परिवर्तित हो जाती हैं। इन टयूमर्स को पैदा करने में एक तथ्य सामने आया है। वह यह है आनुवंशिकता, अर्थात इसका एक ही परिवार में होते रहना यह मां से पुत्री और पुत्री से उसकी पुत्री में चला जाता है। 

रसौली का आकार :Neoplasia Size:  

     यह ट्यूमर गोल आकृति के होते हैं। इनकी बनावट सामान्यतः कठोर होती है। इनके ऊपर एक कैप्सूल चढ़ा रहता है। छोटे ट्यूमर की बनावट गोल होती है पर बड़े ट्यूमर टेढ़े मेढ़े होते हैं। इनका आकार एक छोटे बीज से लेकर इतना बड़ा होता है कि पूरे पेट में फैल जाता है। यह एक या अनेक होते हैं इनका वजन एक मटर के दाने से लेकर 10 से 20 किलो तक हो सकता है।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT  

  गर्भाशय की रसौली के लक्षण : Symptoms of uterine Fibroid :

  • रसौली होने पर मासिक धर्म के समय अधिक मात्रा में रक्त आता है। रक्त स्राव कई दिनों तक बना रहता है।
  • पेशाब रुक रुक कर बार-बार आता है।
  • रसौली का आकार बढ़ जाने से आसपास के अंगों पर उसका दबाव पड़ता है।
  • मूत्राशय पर जोर पड़ता है और पेशाब अनियमित हो जाता है। पेशाब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार होता है।
  • लगातार कब्ज बनी रहती है।
  • अचानक पेट में दर्द उठता है रसोली के घूमने पर पेट में दर्द अधिक उठता है।
  • मासिक स्राव के समय पेडू तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द अधिक होता है। भारीपन महसूस होता है।
  • कमर दर्द की शिकायत रहती है।
  • नियमित रूप से पीरियड होते हैं।
  • पीरियड के समय अधिक कष्ट होता है।
  • पेट का आकार बढ़ जाता है।
  • पैरों पर सूजन आ जाती है।
  • मानसिक तनाव बना रहता है।
  • गैस बनता है।

Leave a Comment