B-cell lymphoma : सफेद रक्त कोशिकाओं के कैंसर

 बी-सेल लिम्फोमा क्या है ? What is B-cell lymphoma?

    बी-सेल लिम्फोमा, लिम्फोसाइट्स नामक सफेद रक्त कोशिकाओं के कैंसर को कहा जाता है। जिस तरह से यह बीमारी विकसित होती है उसे बी कोशिकाएं कहते हैं। ये कोशिकाएं एंटीबॉडी बनाती हैं जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करती हैं। जिन लोगों को बी-सेल लिम्फोमा की समस्या होती है, उनके शरीर में असामान्य रूप से बी कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है। ये कोशिकाएं संक्रमणों से मुकाबला नहीं कर पाती हैं। इतना ही नहीं वे शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती हैं। लिम्फोमास हमारी ईमेल सिस्टम को बहुत कमजोर कर देता है जिस कारण अन्य गंभीर रोग पैदा हो जाते हैं।




 

बी-सेल लिम्फोमा के कारण :Causes of B-cell lymphoma:

    लिम्फोसाइट्स के नियंत्रण से बाहर हो जाने की स्थिति में इस प्रकार के कैंसर की शुरुआत होती है। आमतौर पर हमारा शरीर नए लिम्फोसाइटों का ​निर्माण केवल तभी करता है जब उसे मृत हो चुकी पुरानी कोशिकाओं को बदलने की आवश्यकता होती है। बी-सेल लिम्फोमा की स्थिति में लिम्फोसाइट्स का निर्माण उस समय भी होने लगता है जब इसकी आवश्यकता नहीं होती है अगर इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर है तो इस कारण से बी-सेल लिम्फोमा  हो जाता है। यह रोग 60 बार से अधिक लोगों को अधिक होता है यह महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक पाया जाता है। रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आ जाने के कारण भी बी-सेल लिम्फोमा का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी दवाइयों का लगातार इस्तेमाल करना जो प्रतिरक्षा प्राणी को कमजोर कर देती हैं। यह रोग अनुवांशिक भी पाया जाता है।




बी-सेल लिम्फोमा के लक्षण : Symptoms of B-cell lymphoma:

  • रोगी की कमर में दर्द रहता है।
  • तेज खुजली आती है।
  • भूख कम हो जाती है।
  • रोगी को थकान महसूस होती है।
  • रोगी का लगातार वजन घटता रहता है।
  • रोगी को बुखार की शिकायत रहती है।
  • रात के समय अधिक पसीना आता है।
  • रोगी को खांसी की शिकायत रहती है।
  • सांस लेने में समस्या होती है।
  • पेट पर सूजन आ जाती है।
  • छाती में दर्द रहता है
  • पेट में भी दर्द होता है।
  • गर्दन, बगल, या कमर के लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है।




 

बी-सेल लिम्फोमा के प्रकार :Types of B-cell lymphoma:

 फोलीक्यूलर लिम्फोमा – 

      यह बुजुर्गों और व्यस्कों  में अधिक होता है। इस तरह का  लिम्फोमा बहुत धीमी गति से होता है।

मेंटल सेल लिम्फोमा- इस तरह का लिम्फोमा बहुत तेजी के साथ बढ़ता है।

मार्जिनल जोन लिम्फोमा- यह छोटी कोशिकाओं में विकसित होता है। मार्जिनल जोन लिम्फोमा धीरे धीरे बढ़ता है।

बर्किट लिम्फोमा – यह एक दुर्लभ बीमारी है जो तेजी से बढ़ता है।

लिम्फोप्लाज्मेसिटिक लिम्फोमा- एक दुर्लभ और धीमी गति से बढ़ने वाला लिम्फोमा है।

प्राइमरी मीडियास्टाइनल लार्ज बी-सेल लिम्फोमा- यह एक दुर्लभ प्रकार का लिम्फोमा है जो मुख्य रूप से युवा, वयस्कों को प्रभावित करता है। इस तरह का लिम्फोमा महिलाओं को अधिक होता है।




YouTube channel 👈

 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




Leave a Comment