Ataxia Symptoms, Causes and Types : अटैक्सिया ( गतिभांग ) के कारण, लक्षण और प्रकार

Ataxia Symptoms, Causes and Types : अटैक्सिया ( गतिभांग ) के कारण, लक्षण और प्रकार

 

    अटैक्सिया क्या है ? What is ataxia ?

      अटैक्सिया रोग में रोगी को अपनी मांसपेशियों पर नियंत्रण नहीं रहता। नियंत्रण ने होने के कारण अपनी इच्छा से किए जाने वाले कार्य को वह सही ढंग से नहीं कर पाते। जैसे चलना या फिर कोई वस्तु उठाना। रोगी को बोलने में भी परेशानी होती है और खाना खाते समय खाना निगलने पर परेशानी होती है। दिमाग का वह हिस्सा जो मांसपेशियों की गतिविधियों को नियंत्रण करता है, अगर उसमें खराबी आ जाए तो यह रोग लंबे समय तक टिका रहता है। अत्यधिक शराब पीना, ट्यूमर, सेरेब्रल पाल्सी आदि अटैक्सिया का कारण बन सकते हैं। अटैक्सिया रोग अनुवांशिक भी होता है। 




    अटैक्सिया रोग दिमाग के बीचो बीच पाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण हिस्सा जिसे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र कहती हैं। उस पर नुकसान पहुंचने के कारण होता है। अटैक्सिया कई न्यूरोलॉजिकल विकारों का संकेत है। यह समय के साथ विकसित होता है या अचानक भी विकसित हो सकता है।

    अटैक्सिया के प्रकार : Types of ataxia:

  अटैक्सिया मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं ।

1 – सेरेबेलर अटैक्सिया : cerebellar ataxia:

      सेरेबेलर अटैक्सिया दिमाग का वह हिस्सा होता है जो अंगों को संतुलित रखता है। यह अंगों को एक दूसरे से तालमेल बनाए रखता है। अगर इसमें हानि हो जाए तो सेरेबेलर अटैक्सिया हो जाता है। यह रीड की हड्डी को प्रभावित कर सकता है यह अटैक्सिया का प्रमुख कारण है।

2 – सेंसरी अटैक्सिया : Sensory Attaxia:

      यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के बाहर पाए जाने वाली तंत्रिका तंत्र का मुख्य हिस्सा होता है। जब आपको सेंसरी अटैक्सिया होता है तो आपको अपनी टांगों की क्रियाओं का कम आभास होता है। इसमें आपको यह भी पता नहीं चलता कि आपका शरीर धरती को छू रहा है कि नहीं छोड़ा है।

3 – वेस्टिबुलर अटैक्सिया : Vestibular ataxia:

    यह आपके वेस्टिबुलर सिस्टम को प्रभावित करता है। यह सिस्टम आपके कान के अंदर वाले हिस्सों को मिलाकर बना है जिस में तरल पदार्थ होता है यह सिस्टर आपके मस्तिष्क की गतिविधियों को समझकर नियंत्रण करता है। यह सिस्टम शरीर को नियंत्रण करता है।




  अटैक्सिया के कारण : Causes of ataxia:

  • दिमाग का वह हिस्सा जिस पर मांसपेशियों का नियंत्रण होता है उसकी तंत्रिका कोशिकाओं के नष्ट होने से होता है।
  • रीड की हड्डी पर नुकसान पहुंचने के कारण यह रोग हो जाता है।
  • मस्तिष्क या रीड की हड्डी पर झटके से अगर चोट लग जाए तो यह रोग हो जाता है।
  • जब आपके मस्तिष्क में खून पहुंचने में परेशानी होती है जिस कारण मस्तिष्क में ऑक्सीजन और पोषक तत्व की कमी आ जाती है तो यह रोग हो जाता है। 
  • बच्चों में जन्म के दौरान हुई मानसिक गड़बड़ी के कारण भी यह रोग हो जाता है।
  • मल्टीपल स्क्लेरोसिस एक गंभीर बीमारी है इसके कारण भी यह रोग हो जाता है।
  • चेचक या अन्य वायरल संक्रमण के कारण भी यह रोग हो जाता है।
  • मस्तिष्क में किसी तरह का ट्यूमर हो जाने पर भी मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है जिस कारण यह रोग हो जाता है।
  • विटामिन ई या विटामिन b12 की कमी के कारण भी यह रोग हो जाता है।
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी यह रोग हो जाता है।
  • ऐसे व्यक्ति जो नशीली पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं उन्हें भी यह रोग हो जाता है।




Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




  अटैक्सिया के लक्षण : Symptoms of ataxia:
 
  • बोलने में समस्या होना।
  • निगलने में परेशानी होना।
  • आंखों की स्वयं ही गतिविधियां होना।
  • लिखते समय या खाते समय रोगी को दिक्कत महसूस होती है।
  • शरीर का सही प्रकार से संतुलन न कर पाना।
  • संतुलित चाल का ने होना जिस कारण ठोकर खाकर गिर जाना।
  • मांसपेशियों की मदद से किए जाने वाले कार्यों में रोगी को दिक्कत महसूस होती है जैसे खाना खाना, शर्ट के बटन लगाना, लिखना आदि।
  • चलते समय पैरों का तालमेल नहीं होना।
  • हाथों और कंधों का सही तरह से तालमेल नहीं होना।

  YouTube channel 👈

Leave a Comment