Ascites (जलोदर) पेट में पानी भर जाना

जलोदर एक भयंकर बीमारी है। इसमें आमतौर पर पेट में पानी इकट्ठा हो जाता है। इस रोग में पेट अत्यधिक ऊंचा और चिकना हो जाता है। पेट में पानी की पोटली सी भरी लगती है। पेट में गुड़- गुड़ होती है और पैरों पर भी सूजन आ जाती है।

इस रोग में पेट को छूने से पानी की लहरें स्पष्ट दिखती है। पेट सुजा हुआ दिखाई देता है। लीवर की अंतिम अवस्था पेट में पानी भर जाने में परिवर्तित हो जाती है।

कारण:

  • यह कोई स्वतंत्र रोग नहीं है बल्कि किसी दूसरी बीमारी का लक्षण हो सकता है।
  • शारीरिक दृष्टि से दुर्बल व्यक्ति जिनकी पाचन शक्ति बहुत कम हो और वह चिकनाई वाले पदार्थों का अधिक सेवन करते हो उन्हें इस रोक की पूरी संभावना रहती है।
  • अल्कोहल का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से यह रोग हो सकता है।
  • लीवर की अंतिम अवस्था में यह रोग होता है।
  •  अगर तिल्ली बढ़ जाए तो इस रोग की पूरी संभावना रहती है।
  • अत्यधिक मोटापा भी ascites का कारण हो सकता है।
  • जलोदर की स्थिति में प्यास अधिक लगती है लेकिन पेशाब बहुत कम आता है साथ ही भोजन में अरुचि रहती है।
  • अगर रोगी को गुर्दों की समस्या है तो इस रोग की पूरी संभावना रहती है।
  • खान पीने में होने वाले गड़बड़ी के कारण भी यह रोग हो सकता है।
  • कुपोषण के शिकार लोगों को यह रोग हो सकता है।

लक्षण :

    इस रोग में पेट का आकार अधिक बढ़ जाता है। साथ ही शरीर का भार भी बढ़ने लगता है। पेट में बेचैनी अनुभव होती है थोड़े से काम करने से सांस लेने में कठिनाई होती है। हृदय तेजी से धड़कता है पेट पर नीली नसें उभरी हुई दिखाई देती है। पेट की त्वचा पतली और चिकनी हो जाती है। पेट के मध्य में स्थित नाभि का गड्ढा कम गहरा हो जाता है अथवा बिल्कुल भर जाता है या नाभी  बाहर की ओर निकल आती है।

यदि पेट पर उंगली से जरा सी चोट की जाए तो मालूम होता है कि पेट में पानी का संचार हो रहा है। रोगी को भूख नहीं लगती उसे प्यास अधिक लगती है। रोगी को पेशाब कम आने लगता है। रोगी को कब्ज बना रहता है। रोगी को हिलने डुलने में तकलीफ होती है।उसके चेहरे तथा त्वचा पर फीकापन आ जाता है रोगी को कमजोरी महसूस होने लगती है। लीवर और तिल्ली बढ़ जाती हैं कुछ रोगियों को तो जलोदर के कारण पाइल्स भी हो जाती है।

इस रोग में पेट में पानी एकत्र होने से पहले पेट का सामने वाला भाग बढ़ जाता है जो जो यह पानी पेट में दोनों तरफ नीचे फैलता है जाता है पेट चपटा दिखाई देने लगता है। इस रोग में पेशाब खुलकर नहीं आता रोगी जिस करवट लेटता है उसी और पेट फूल जाता हैं।

YouTube channel👈

Leave a Comment