Ankylosing spondylitis ! एंकीलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस क्या है, ankylosing spondylitis in Hindi

 एंकीलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस क्या है ?What is ankylosing spondylitis?       यह पुरुषों में विशेष रूप से पाए जाने वाली एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में रीड की हड्डी पर सूजन आ जाती है। रोगी को सुबह के समय अधिक दर्द होता है। कमर में अकड़न होना इस रोग का विशिष्ट लक्षण है। एंकीलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को Pocker Back के नाम से भी जाना जाता है।
What is ankylosing spondylitis?
What is ankylosing spondylitis?
    एंकीलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के लक्षण : Symptoms of ankylosing spondylitis:
  • यह रोग 20 से 40 वर्ष की मध्य अवस्था में आक्रमण करता है।
  • यह महिलाओं को काफी कम होता है परंतु पुरुषों को अधिक होता है रोग का आक्रमण अनेक लोगों में होता है।
  • रोक का आक्रमण अचानक नहीं होता बल्कि यह धीरे-धीरे अपना प्रभाव जमाता है।
  • स्वस्थ व्यक्ति को यदि अचानक पीठ का या कमर का दर्द हो तो इस रोग की संभावना हो सकती है।    
  • रोगी को सुबह के समय अधिक दर्द होता है।
  • सोकर उठने पर पीठ अकड़ी अवस्था में रहती है तथा रोगी को बहुत दर्द होता है।
  • जैसे-जैसे दर्द बढ़ता जाता है पूरी रीढ़ की हड्डी प्रभावित हो जाती है।
  • साधारण अवस्था का रोग होने पर रीढ़ की हड्डी कठोर हो जाती है रीढ़ की हड्डी के आकार में अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलते।
  • रोगी को आंशिक कुबड़ापन आ जाता है।
  • रोगी सामान्य अवस्था में अपना कामकाज नहीं करा पाता।
  • उठने बैठने और चलने फिरने में रोगी को समस्या होती है।
  • दर्द की अवस्था में रोगी के कूल्हे का जोड़ इस अवस्था में पहुंच जाता है कि रोगी अपने आप को असहाय अनुभव करने लगता है।
 
      कुछ लोगों को छोटे जोड़ के रोग भी हो जाते हैं। रोग के प्रथम अवस्था में अनेक लोगों को आंखों के रोग हो जाते हैं। जिसे आईराइटिस कहा जाता है। जोड़ के किनारे आड़े तिरछे तथा बेडोल हो जाते हैं। जोड़ के पास की हड्डी मोटी हो जाती है। रीढ़ की हड्डी में अनेक परिवर्तन हो जाते हैं। हड्डी बांस की तरह सीधी और कठोर हो जाती है। 
 
    यह देखा गया है कि युवा रोगियों के डिस्क अंदर की ओर बढ़ते हैं या धंस जाते हैं और ऐसे लोग को पीठ पर दर्द उठता रहता है। इस रोग में अधिकांश कुबड़ापन, साइटिका, लंगड़ी का दर्द होता है।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
 
    आजकल इस रोग से ग्रस्त अनेक रोगी देखने को मिलते हैं। इसकी खास बजे जीवन की भागदौड़ का नतीजा है। जीवन की गति इतनी तेज हो चुकी है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने का अवसर ही नहीं रहता। इस रोग के कारणों का नाश करने के लिए समुचित व्यायाम करने का वक्त अभी किसी के पास नहीं रहा है। इस रोग के लिए आवश्यक व्यायाम का सहारा लेना विशेष लाभकारी होता है।
 
    
     

Leave a Comment