Angina Symptoms, Causes and Treatment : एनजाइना के कारण, लक्षण और इलाज

Angina Symptoms, Causes and Treatment : एनजाइना के कारण, लक्षण और इलाज
सीने में होने वाला दर्द या दबाव जो हृदय में रक्त की प्रवाह में कमी के कारण उत्पन्न होता है, उसे एनजाइना कहा जाता है। एनजाइना में सीने में दबाव, भारीपन, जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है। यह ह्रदय रोग का एक लक्षण है और धमनियों को हृदय तक ऑक्सीजन युक्त रक्त लाने में रूकावट होने के कारण होता है।    एनजाइना के लक्षण : Symptoms of Angina:
  • छाती में दर्द और बेचैनी रहती है।
  • हाथ और जबड़े जकड़े हुए रहते हैं।
  • गर्दन, कंधे और कमर में दर्द होता है।      
  • सांस फूलता है।
  • उल्टी आती है।
  • रोगी को चक्कर आता है।
  • रोगी को पसीना भी आता है।
      एनजाइना बहुत दर्दनाक हो सकता है। लेकिन कई रोगी वास्तविक दर्द की जगह सीने में दर्द की शिकायत करते हैं। इसमें एक दबाव, जकड़न, भारीपन और जलन या सनसनी जैसी बेचैनी होती है। इसके अलावा पीछे की तरफ भी दर्द, छाती में नीचे, गर्दन में, जबड़े और कंधों में दर्द का अनुभव किया जा सकता है।
 
   एनजाइना के कारण : Causes of Angina:
 
    हृदय में कम खून होने के कारण सीने में दर्द होता है। यह प्लाक के जमा होने के कारण हृदय की धमनियों के संकुचन हो जाने से होता है। कम रक्त का प्रवाह आपूर्ति की समस्या है। परिणाम स्वरूप दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिलता है। एनजाइना ऑक्सीजन की वृद्धि प्रवाह के कारण भी हो जाता है।
 
  एनजाइना के कुछ सामान्य कारण : Some common causes of angina:
 
  • फेफड़ों की प्रमुख धमनियों में रुकावट।
  • अत्यधिक मोटापा।
  • हृदय का आकार बढ़ जाना
  • हृदय के आसपास सूजन हो जाना।
  • शरीर में सबसे बड़ी धमनी की दीवार का फटना।
 
   एनजाइना का इलाज : Treatment of angina:
 
 
      एंजाइना के इलाज के लिए कई विकल्प है। जिसमें जीवन शली में परिवर्तन, दवाई और स्टैंटिंग कोरोनरी, बाईपास सर्जरी शामिल है। लक्षणों की गंभीरता को कम करना और दिल का दौरा और मौत के खतरे को कम करना इलाज का लक्ष्य होता है। जीवन शैली में परिवर्तन करने से हल्के और गंभीर एनजाइना के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT
  • धूम्रपान बंद कर देना चाहिए।
  • शरीर का अगर वजन बढ़ा हुआ है तो वजन घटाने की कोशिश करें।
  • नियमित रूप से रोज व्यायाम करें।
  • डायबिटीज रोग को अच्छी तरह से नियंत्रित करें।
  • ज्यादा भोजन करने से बचें।
  • तनाव से बचें।
  • स्वस्थ आहार खाए जिसमें बहुत सारे साबुत अनाज, फल और सब्जियां शामिल हो।
 

Leave a Comment