Types of Psychopathy Symptoms, Causese and Type : साइकोपैथी (मनोरोग) के लक्षण, कारण और प्रकार

 

साइकोपैथी क्या है ? What is psychopathy?

   साइकोपैथी एक एक तरह का मनोरोग है। जिसमें व्यक्ति असमाजिक असामाजिक व्यवहार करने लगता है वह दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाने और पछतावा करने की क्षमता खो देता है। रोगी का व्यवहार अपमानजनक होता है। साइकोपैथी के मरीज में अधिक मात्रा में आत्मविश्वास होता है। आमतौर पर मरीज तनाव और खतरों को सहन कर सकता है। साइकोपैथी का मरीज आवेश और उत्तेजना को नियंत्रण नहीं कर सकता।




   रोगी को योजना बनाने में कठिनाई होती है और व्यावहार से जुड़े नियमों का पालन करने में समस्या होती है। रोगी दूसरों के प्रति सहानुभूति नहीं दिखा सकता। साइकोपैथी का रोगी रिश्ते बनाने में असमर्थ रहता है। दूसरों का शोषण करने की प्रवृत्ति रखते हैं उनका स्वभाव बहुत ही घातक होता है। कुछ शोधों से पता चला है कि पुरुषों में 1% और महिलाओं में 0.7 प्रतिशत साइकोपैथी के लक्षण देखने को मिलते हैं। 

  साइकोपैथी के प्रकार : Types of Psychopathy:

  1 – प्राथमिक साइकोपैथी –

       इसमें रोगी को चिंता बहुत ही कम रहती है। यह अधिकतर आनुवंशिक होता है, अर्थात यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है।

2 – सेकेंडरी साइकोपैथी – 

    इस तरह के रोगी हर समय चिंतित रहते हैं। रोगी में बेचैनी और व्याकुलता रहती है। रोगी की भावनाएं अस्थिर होती है। ऐसे रोगियों का संबंध वातावरण से होता है – जैसे उनसे सही तरह से बातें न करना या उन्हें नजरअंदाज करना।




   साइकोपैथी के कारण : Causes of psychopathy:

  1 – आनुवंशिक कारण – genetic reasons –

      अध्ययनों से यह पता लगाया गया है कि जिन लोगों में साइकोपैथी के लक्षण पाए जाते हैं। उनमें अनुवांशिक लक्षण होते हैं। इसलिए साइकोपैथी का विकास आनुवंशिक कारणों पर निर्भर करता है। मरीज में जो लक्षण नजर आते हैं वह मरीज के आसपास वातावरण से जुड़ी हुई स्थितियों पर निर्भर करते हैं।

      2 – वातावरण कारण – Environmental reason:

  • अपराधी माता-पिता का इतिहास होना।
  • बचपन में नजरअंदाज किया गया हो या शारीरिक उपेक्षा की गई हो।     
  • ऐसे परिवार में जन्म लेना जिस की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो।
  • माता पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं होना।
  • परिवार का एक साथ नहीं रहना।
  • अनुशासन के कठोर नियमों को याद करना।
  • माता पता द्वारा ध्यान न देना।
  • अपराधिक इतिहास वाले भाई बहन का होना।
  • परिवार में सदस्यों की संख्या बहुत अधिक होना।
  • ऐसी मां जिसकी उम्र बहुत कम हो और हर समय दुखी रहती हो।




      3 – मस्तिष्क की चोट – traumatic brain injury –
 
    अध्ययन से यह पता चला है कि सिर की चोट अपराधों और हिंसा को जन्म देता है। सिर की चोट लगने पर व्यक्ति किसी भी तरह के निर्णय लेने में असमर्थ रहता है। अगर किसी युवा व्यक्ति के सिर में चोट लग जाए तो उसके लक्षण और भी गंभीर हो सकते हैं। चोट लग जाने के कारण व्यक्ति में किसी के प्रति सहानुभूति की भावना नहीं रहती वह दूसरों के प्रति घृणा करता है।
 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 
   साइकोपैथी के लक्षण – Symptoms of Psychopathy –
 
  • व्यक्ति अत्यधिक स्वार्थी हो जाता है।
  • रोगी में दूसरों के प्रति कोई परवाह नहीं होती।
  • रोगी बार-बार अपराध और हिंसक कार्य करता है।
  • रोगी बार बार जेल जाता है।
  • नशीले पदार्थों का सेवन करता है।
  • अध्ययनों के मुताबिक साइकोपैथी के रोगी इतनी हत्या करते हैं कि उनकी गिनती अधिक है।
  • हत्या में घरेलू हिंसा को अंजाम देने वाले 30% रोगी पाए जाते हैं।
  • रोगी में पछतावे की कोई भावना नहीं रहती।
  • रोगी किसी के प्रति सहानुभूति व्यक्त नहीं करते।
  • साइकोपैथी के रोगी किसी से कोई संबंध बनाना नहीं चाहते।
  • साइकोपैथिक का संबंध यौन अपराध से भी है।




  • साइकोपैथी का रोगी अपने आत्मसम्मान का काफी दिखावा करता है।
  • साइकोपैथी के रोगी बार-बार झूठ बोलते हैं।
  • बहुत जल्द किसी भी चीज से बोर हो जाते हैं।
  • जीवन शैली दूसरों पर निर्भर रहती है।
  • इनका वैवाहिक जीवन भी बहुत छोटा होता है और बहुत ही जल्द इनका तलाक हो जाता है।
  • साइकोपैथी के रोगी कई तरह के अपराध को अंजाम दे सकते हैं।
 

Leave a Comment