testosterone deficiency : टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण, लक्षण और बचाव

 टेस्टोस्टेरोन की कमी क्या है ?What is testosterone deficiency ?

    टेस्टोस्टेरोन टेस्टिकल्स द्वारा उत्पादित एक हार्मोन है जिसका मुख्य कार्य पुरुषों के यौन अंगों व लक्षणों का विकास करना है। टेस्टोस्टेरोन मांसपेशी द्रव्यमान, लाल रक्त कोशिकाओं के पर्याप्त स्तर, स्मृति, हड्डियों के विकास, स्वस्थ होने की भावना और यौन कार्य को बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह शुक्राणु उत्पादन करने के साथ-साथ आदमी की कामेच्छा को भी बढ़ाता है। टेस्टोस्टेरोन का कम स्तर दिल और रक्त वाहिकाओं की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। टेस्टोस्टेरोन की कमी मनुष्य के जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है। टेस्टोस्टेरोन की असामान्य कमी होने पर पुरुषों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेक्स की इच्छा और सुस्ती, चिड़चिड़ाहट और इरेक्शन को बनाए रखने में कठिनाई टेस्टोस्टेरोन की कमी के कुछ लक्षण हैं।




 

टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण :Causes of testosterone deficiency:

  • अंडकोष में संक्रमण हो जाने के कारण।
  • अंडकोष में चोट लग जाने के कारण।
  • शरीर में आयरन की मात्रा अधिक होना।
  • प्रोस्टेट कैंसर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के कारण।
  • अंडकोष में सूजन आ जाने के कारण।
  • कैंसर के उपाय के लिए कीमोथेरेपी कराने पर।
  • पिट्यूटरी ग्रंथि के रोग हो जाने के कारण।
  • ऐसे व्यक्ति जो हर समय तनाव में रहते हैं।
  • सिरोसिस की समस्या हो जाने पर।
  • अधिक मोटापा हो जाने के कारण।
  • कोई गंभीर बीमारी हो जाने के कारण।
  • ऐसे व्यक्ति जो अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करते हैं।
  • किडनी में किसी तरह का संक्रमण हो जाने पर।




 

 
टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण :Testosterone deficiency symptoms:
 
  • रोगी को थकान महसूस होती है।
  • चिड़चिड़ापन आ जाता है।
  • रोगी डिप्रेशन में रहता है।
  • किसी एक जगह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता।
  • शरीर के बालों का कम होना।
  • दाढ़ी का कम आना।
  • अचानक से शरीर का तापमान बढ़ जाना।
  • अधिक मात्रा में पसीना आना।
  • वजन का लगातार बढ़ना।
  • वीर्य की मात्रा का कम होना।
  • मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहना।
  • चरम सुख प्राप्त करने में कठिनाई होना।
  • सेक्स की इच्छा में कमी होना।




 

 
टेस्टोस्टेरोन की कमी से बचाव :Testosterone deficiency prevention:
 
  • सिगरेट एक ऐसा उत्तेजक है जो न केवल दिल की धड़कन को बढ़ाता है बल्कि रक्त प्रवाह में ऑक्सीजन के स्तर को भी कम करता है। यह प्रमाणित है कि यह पुरुषों में कम टेस्टोस्टेरोन के स्तर से सीधे संबंधित है। इसलिए धूम्रपान करने से बचें।
  • अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से लीवर को नुकसान पहुंचता है जिस कारण हार्मोन असंतुलित हो जाती हैं इसलिए अल्कोहल का सेवन करने से बचें।
  • अधिक वसा वाला भोजन कम मात्रा में खाई।
  • व्यायाम करके और वजन कम करके आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के कम होने की गति को धीमा करने में मदद मिल सकती है।
  • तनाव के कारण होने वाले मेटाबॉलिज्म के उतार-चढ़ाव से शरीर थक जाता है। जिस कारण टेस्टोस्टेरोन मैं उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं।



 

 

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment