Parkinson’s disease : पार्किंसन रोग के कारण और लक्षण

 पार्किंसन रोग क्या है ?What is Parkinson’s disease?

पार्किंसन रोग तंत्रिका तंत्र का एक तेजी से फैलने वाला विकार है, जो आपकी गतिविधियों को प्रभावित करता है। यह धीरे-धीरे विकसित होता है। यह रोग कभी-कभी केवल एक हाथ में होने वाले कम्पन के साथ शुरू होता है। लेकिन, जब कंपकपी पार्किंसन रोग का सबसे मुख्य संकेत बन जाती है तो यह विकार अकड़न या धीमी गतिविधियों का कारण भी बनता है।

पार्किंसन रोग के शुरुआती चरणों में, आपके चेहरे के हाव भाव कम या खत्म हो सकते हैं या चलते समय आपकी बाजुएं हिलना बंद कर सकती हैं। आपकी आवाज़ धीमी या अस्पष्ट हो सकती है। समय के साथ पार्किंसन बीमारी के बढ़ने के कारण लक्षण गंभीर हो जाते हैं।




 

 

पार्किंसन रोग के कारण ।Causes of Parkinson’s disease.

      ये रोग आमतौर पर बड़े उम्र के लोगो में पाया जाता है| जो लोग आम तौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के होते हैं। उन लोगो मैं ये ज्यादा पाया जाता है| अध्ययनों से पता चला है कि पार्किंसंस सामान्य रूप से महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक प्रभावित करता है। पार्किंसन रोग अगर परिवार में किसीको रहा हो तो ये रोग अगली पीढ़ी को भी होने की सम्भावनाये है। आनुवंशिक कारन और पर्यावरणीय कारन ज्यादातर इस विकार से जुड़े हुए हैं। कुछ लोग किटकनाशको का इस्तेमाल, पर्यावरण प्रदूषण का उच्च स्तर, सिर को आघात और बीमारिया जिसमे विषाक्त पदार्थों  के सम्बन्ध में आना भी बीमारी की वजह बताते है|, हालांकि वैग्ज्ञानिकोणे ने अभी तक इस रोग के सटीक कारण की पहचान नहीं की है। अनुसंधान अभी भी जारी है इस रोग के सही कारण और इलाज खोजने के लिए ज्यादातर साठ वर्ष या अधिक उम्र के लोग इस रोग से पीड़ित होते है|, लेकिन कुछ लोगों बहुत कम उम्र में पार्किंसंस रोग के लक्षणों से पीड़ित हैं। कुछ असामान्य मामलों में पार्किंसंस रोग के लक्षण बच्चों और किशोरों में पाए गए है। हाल के वर्षों में युवा आयु वर्ग के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।




 

      पार्किंसंस की बीमारी नौकरी और साथ ही पारिवारिक जीवन को भी काफी प्रभावित कर सकती है। अंतिम चरण पर, सामान्य जीवन जीने के लिए हर दिन रोगी का संघर्ष होता है | पार्किंसंस रोग रोगियों के लिए हम सबसे बड़ी मदद कर सकते हैं, उन्हें हमारी मदत और धैर्य देकर। यह एक जटिल बीमारी है| जो मनुष्य को दूसरे पर निर्भर बना देती, रोगी अपनी स्वतंत्रता खो बैठता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है| हमें पार्किंसंस रोग के लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए। इस रोग के कारण विभिन्न व्यक्तियों पर अलग-अलग प्रभाव करते है। पार्किंसंस की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को उचित पोषक तत्व, पर्याप्त नींद, व्यायाम के द्वारा उसकी स्थिति में सुधार हो सकता है। फिजिओथेरेपी, दवा और अन्य सहायक उपचार पार्किंसंस रोग उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। इन उपचारों का उद्देश्य रोगियों के सामान्य शारीरिक  गतिविधियोंका को फिरसे वापस लाना और रोग के लक्षणोंको नियंत्रण में लाना है।




 

पार्किंसन रोग के लक्षण । Symptoms of Parkinson’s disease.

     कंपन, हिलना आमतौर पर इसके शुरुआती लक्षणों में से एक हैं। इसमें हाथ और उंगलियां हिलने लगती हैं। अंगूठे और तर्जनी उंगली एक दूसरे से रगड़ने शुरू हो जाती हैं। इस अवस्था को पिल-रोलिंग-ट्रेमर कहते हैं। जब आप आराम की अवस्था में बैठे होते हैं तो उस दौरान आपके हाथ में कंपन होने शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को इस रोग के चलते आवाज या उच्चारण में बदलाव महसूस होता है। किसी का स्वर धीमा हो जाता है तो किसी का तेज। कोई अस्पष्ट बोलता है तो किसी को बात करने में हिचकिचाहट महसूस होती है। कुछ लोगों की आवाज एकदम खराब हो जाती है।

     शरीर के किसी भी हिस्से में मांसपेशियों में अकड़न जाती है। ऐसे में आप की गति सीमित हो जाती है और दर्द बनने लगता है। कुछ लोगों की लिखावट में बदलाव आ जाता है। कुछ लोगों की लिखावट छोटी हो जाती है तो किसी को लिखने में बहुत तकलीफ महसूस होती है। इस रोग के चलते कुछ लोगों के शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। कुछ का शरीर झुक जाता है या कुछ असंतुलन की समस्या पैदा हो जाती है। 




 

YouTube channel 👈

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है

ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण

CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण

COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण

LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS

CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES

WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT




 

Leave a Comment