Chocolate Spa : महिलाओं के लिए चॉकलेट मसाज के जबरदस्त फायदे

Chocolate Spa : महिलाओं के लिए चॉकलेट मसाज के जबरदस्त फायदे

Chocolate Spa : महिलाओं के लिए चॉकलेट मसाज के जबरदस्त फायदे


हमने कई बार फिल्म अभिनेत्रियों को चॉकलेट का लेप लगवाने जैसी खबरें सुनी देखी हैं। चॉकलेट का लेप करवाना सिर्फ सनसनी पैदा करना नहीं है। चॉकलेट वास्तव में एक सुकूनदायक मसाज का बढ़िया जरिया है। चॉकलेट मसाज में चॉकलेट स्क्रब, खीरे के रस और चमेली के अर्क का प्रयोग किया जाता है। पूरे शरीर को गर्म तौलिए से साफ करने के बाद चॉकलेट स्क्रब लगाया जाता है। 15 मिनट तक इसे लगाकर रखा जाता है। इसके बाद पूरे शरीर की खीरे के रस से मालिश की जाती है। इसके बाद गर्म तौलिए से शरीर को पोंछा जाता है। खीरे के रस में चमेली का अर्क भी होता है। अंत में शरीर को रिलैक्स करने के लिए अरोमा ऑयल लगाया जाता है। इस तरह की मसाज से शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाता है और नई स्फूर्ति आ जाती है। जिससे कामकाज की क्षमता तो बढ़ती ही है उसकी गुणवत्ता भी बढ़ जाती है। और हां, इससे महिलाएं चिढ़चिढ़ी होने से भी बच जाती है। महिलाओं के लिए स्पा थेरेपी थकान उतारने का रामबाण नुस्खा है। इसे उन युवा महिलाओं को जरूर अपनाना चाहिए जिन पर ज्यादा और क्वालिटी परफॉरमेंस का दबाव रहता है।


और अधिक जानें – मांसाहारियों को अधिक होता है गुदा कैंसर 👈


Leave a Comment