जानिए क्या है वे घरेलू उपाय जिनसे दूर हो सकते हैं मस्से…

मस्से क्या है ? What is Wart ?

मस्सा नुकसान रहित त्वचा में बढ़ोतरी के रूप में होता है। यह हयूमन पैपिलोमा वायरस (एच.पी.वी.) नामक विषाणु के कारण होता है। यह नॉन-कैंसरस होता है। यह वायरस शरीर में ऐसी जगह से प्रवेश करता है जहां पर त्वचा कटी व फटी हुई होती है वहाँ पर बढ़कर यह त्वचा की बाहरी परत को प्रभावित करता है।




जानिए क्या है वे घरेलू उपाय जिनसे दूर हो सकते हैं मस्से…

लहसुन :

    आपको बता दें कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। अगर आप शरीर में पड़े मस्सा से निजात पाना चाहते हैं तो लहसुन की 2-3 कली लेकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे मस्से में लगाकर करीब 1 घंटा के लिए छोड़ दें।  इसके बाद साफ पानी से धो लें। आप चाहे तो इसे दिन में 2 बार कर सकते हैं। 




केले का छिलका : ( रातो रात हटाए चेहरे से मस्से ).

     केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसका इस्तेमाल करके आप मस्से से भी निजात पा सकती है। इसके लिए रात को सोने से पहले मस्सा के ऊपर केले का छिलका  रखकर किसी कपड़े से बांध दें। कुछ दिनों तक लगातार रात को सोते समय करने के आपको इसका असर साफ नजर आ जाएगा।




सेब का सिरका :

    सेब का सिरका भी मस्सों को जड़ से खत्म करने में मददकार साबित हो सकता है। इसके लिए एक कॉटन बॉल में सेब का सिरका डालकर मस्सा वाली जगह पर लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इसे आप नियमित रूप से  दिन में 2-3 बार दोहराएं। आप कुछ दिन बाद देखेंगे कि मस्से का रंग गहरा हो जाएगा। इसके बाद वह धीरे-धीरे सुख जाएगा।  इसी तरह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 




आलू :

    आलू एक ऐसा सब्जी है तो हर व्यंजन में जुड़कर उसका स्वाद बढ़ाता है, लेकिन आलू औषधि के रूप में भी काम करता है  तुरन्त कटे हुए आलू को मस्से पर दिन में तीन से चार बार रगड़ें। ऐसा करने से मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।




मौसमी का रस :Seasonal juice:

     मौसंबी सिर्फ फल के रूप में सेहत को फायदा नहीं पहुँचाती बल्कि मौसंबी के रस की एक ताजा बूंद यदि आप अपने मस्से पर नियमित रूप से लगाएं तो इससे भी काफी राहत मिलती है।

गर्म पानी का सेक :

     पैरों के मस्से गर्मी के प्रति संवेदनशील होते हैं और यदि आप अपने पैरों को गर्म पानी में प्रतिदिन 15 मिनट तक रखें तो ये कुछ सप्ताह में गायब हो सकते हैं।




अलसी के बीज :

     अलसी के बीजों को पीस लें। उसके बाद इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं, इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं, चार से पांच दिनों में आपको परिणाम देखने को मिलेगा।

हरा धनिया :

      मस्‍सों से मुक्ति के लिए हरा धनिया एक कारगर उपाय है। इस उपाय को करने के लिए हरे धनिया को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।




एलोवेरा :

     मस्‍सों से जल्‍दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा के जैल का भी प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपके घर पर एलोवेरा है, तो उसका एक छोटा का टुकड़ा काटिये और ताजा जैल मस्‍से पर लगायें।

अंजीर :

      अंजीर के इस्‍तेमाल से मस्‍से 3-4 हफ्ते में समाप्‍त हो जाते है। इसको इस्‍तेमाल करने के लिए ताजा अंजीर लें। इसे मसलकर  इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

YouTube channel 👈




Leave a Comment