मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

 

मस्सा क्या होता है?What is wart?

मस्सा शरीर पर एक काले रंग का या सफेद रंग का उभार जो एक मांस के दाने के रूप में होता है जिसे चिकित्सा विज्ञान में त्वचा का एक रोग माना जाता है यह एक भद्दा तथा शारीरिक आकर्षण को कम करता है।यह एक विषाणु जनित रोग है जो शरीर पर किसी भी भाग पर हो सकता है इसका आकार सरसों के दाने से लेकर एक बेर के आकार तक हो सकता है।

मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार
मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार

यह रोग विषाणु जनित होने के कारण इसका वायरस शरीर के कटी हुई व फटी हुई त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और एक मांस के रूप में उभरता रहता है अधिकांश मस्से एक महीना या एक साल बाद स्वयं  ही चले जाते हैं।

कुछ और – पेट का अल्सर देखें👈

मस्से होने के कारण:Causes of warts:

यह  संक्रामक रोग है जो ह्यूमन पेपिलोवायरस (HPV)के कारण होता है निजी उपयोग की वस्तुओं को मिल बांट कर इस्तेमाल करने से यह संक्रमित व्यक्ति से दूसरों को हो सकता है अगर किसी का इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो यह वायरस उसको जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है। वायरस शरीर के कटे-फटे या जले हुए भाग से शरीर में प्रवेश करता है और एक मांस के रूप में उभर आता है।

मस्सों के प्रकार:

 1. कॉमन वार्ड्स या सामान्य मस्सा:

इस तरह के मस्से ज्यादा उंगलियों पर उगते हैं वैसे तो यह कहीं भी उग सकते हैं। यह मस्से गोलाकार व दानेदार होते हैं।

 

 2. प्लैंटर वार्ट्स: 

इस तरह की मस्से अक्सर पैरों के तलवों में बढ़ते हैं यह त्वचा में बढ़ते हैं ना कि त्वचा के बहार।

3. फ्लैट वार्ड्स:

इस तरह के मस्से चेहरे ,जांघों व बाहों पर बढ़ते हैं यह देखने में बहुत छोटे होते हैं जिस कारण इनके तरफ ध्यान नहीं जा पाता यह गुलाबी भूरे व पीले रंग के होते हैं।

4. फिलिफोर्म वार्ट्स: 

इस तरह के मस्से मुंह, नाक व गर्दन  के चारों ओर बढ़ते हैं इनका रंग हमारी त्वचा के जैसा ही होता है यह भी बहुत छोटे मस्से होते हैं।

5. पेरींगुअल वार्ट्स: 

इस तरह के मस्से पैरों के अंगूठे और उंगलियों के चारों ओर बढ़ते हैं। यह दर्दनाक भी हो सकते हैं तथा नाखूनों की वृद्धि को प्रभावित करते हैं।

कुछ और – साइनस की पूरी जानकारी देखें👈

मस्सों के लक्षण:Symptoms of warts:

मस्सों को स्वयं भी पहचाना जा सकता है।

यह त्वचा पर खुरदरे , मुलायम और सपाट भी हो सकते हैं।

इनका रंग त्वचा की सतह जैसा या भूरा, सफेद ,गुलाबी व पीला भी हो सकता है।

Leave a Comment