Leucoderma ! सफेद दाग, विटिलिगो कारण, लक्षण

सफेद क्या है ? What is Leucoderma ? विटिलिगो एक प्रकार का त्वचा विकार है जिसे ल्यूकोडर्मा के नाम से जाना जाता है। इसमें शरीर की स्वास्थ्य कोशिकाएं प्रभावित होती है। यह रोग बहुत धीरे धीरे बढ़ता है लेकिन कुछ मामलों में यह बहुत तेजी के साथ बढ़ता है। यह रोग पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले सकता है.
जब आपके शरीर में मैलेनोसाइट्स मरने लगते हैं, उसके पश्चात शरीर पर सफेद धब्बे बनने शुरू हो जाते हैं। चेहरा हाथ कलाई इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।इसे सफेद कुष्ठ रोग के नाम से भी जाना जाता है। ल्यूकोडमर्मा के मरीज सामाजिक बहिष्कार का सामना भी करना पड़ सकता है। यह रोग जेनेटिकल कारणों से भी हो सकता है। इस रोग में त्वचा पर दूधिया रंग के चकत्ते या सफेद दाग निकल आते हैं। यह एक प्रकार का चर्म रोग है जिससे शरीर के किसी अंदरूनी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। सफेद दाग में दर्द नहीं होता और न ही इनमें खुजली होती है। सफेद दाग के कारण – मैलेनासाइट्स कोशिकाएं त्वचा को रंग देती हैं। शरीर की त्वचा में जहां मैलेनासाइट्स नहीं होता,उस जगह सफेद रंग के धब्बे बन जाते हैं इन धब्बों को विटिलिगो कहते हैं।
  • इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर मैलेनोसाइट्स नष्ट हो जाते हैं जिस कारण विटिलिगो की समस्या हो सकती है।
  • Autoimmune disease जैसे थायराइड, डायबिटीज के कारण भी सफेद दाग की समस्या हो जाती है।
  • केमिकल के कारण भी विटिलिगो हो सकती है।
  • लंबे समय तक धूप में रहने से भी सफेद दाग की समस्या हो जाती है।
  • सफेद दाग की समस्या आनुवंशिक भी होती है।
सफेद दाग के लक्षण : symptoms of leucoderma : 
  • त्वचा के रंग का फीका पड़ जाना।
  • शरीर पर सफेद निशान से दिखाई देना।
  • समय से पहले सिर के बाल का सफेद हो जाना।
  • शरीर के बालों का समय से पहले उड़ जाना।
  • मुंह के अंदर की  त्वचा का सफेद हो जाना।
  • नाक के अंदर के ऊतक भी हल्के हो जाते हैं।
  • रेटिना की अंदरूनी परत का रंग हल्का पड़ जाता है।
  • सूरज के संपर्क में आने वाले अंक इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
और देखें – मुंह के छाले
      सफेद दाग से बचाव :
  • हरी पत्तेदार सब्जियां और मूली और गाजर जैसी जड़ वाली सब्जियां मददगार साबित हो सकती हैं।
  • फलों का सेवन करना जैसे केला, सेब का लाभदायक हो सकता है।
  • अधिक पानी पीना विटिलिगो को रोकने में मदद करता है।
  • शराब, कॉफी, मछली और मीट विटिलिगो को बढ़ा सकता है।
  • भोजन में विटामिन बी, विटामिन सी, और अमीनो एसिड सफेद दाग को रोकने में मददगार होते हैं।
आहार में कॉपर, जिंक और आयरन को शामिल करके भविष्य में सफेद दाग से निजात पा सकते हैं।

Read More –

ACIDITY ! गैस का बनना, एसिडिटी बनने के कारण मस्सा क्या होता है? : कारण, लक्षण और प्रकार STOMACH ULCER ! पेट का अल्सर, गैस्ट्रिक अल्सर, अल्सर क्या है ENCEPHALITIS (इंसेफेलाइटिस ) दिमाग की सूजन कारण और लक्षण CERVICAL SPONDYLITIS, गर्दन का दर्द , सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण COLITIS : आंतों में जख्म, सूजन, इन्फेक्शन के कारण और लक्षण WHAT IS CONSTIPACTION? : कब्ज के कारण और लक्षण LYMPHATIC FILARIASIS (ELEPHANTIASIS): SYMPTOMS, CAUSES AND CURRENT TREATMENT FOR FILARIASIS CARDIOVASCULAR DISEASES: CAUSES, SYMPTOMS & TYPES WHAT IS FILARIASIS? – SYMPTOMS, CAUSES, TREATMENT & TREATMENT

Leave a Comment