Diarrhoea – बार बार दस्त आने के चमत्कारी 50 घरेलू उपाय

 

Diarrhoea – बार बार दस्त आने के चमत्कारी 50 घरेलू उपाय


Diarrhea


आमाशय में अनुकूल आहार के बदले अन्य आहार के खाने से पाचन संस्थान उसे पचा नहीं पाता और अधपचे या बिना पचे शरीर से बाहर निकल जाता है। इस स्थिति में बार-2 दस्त आते हैं, यदि शीघ्र नियंत्रित नहीं किया जाये तो शरीर दुर्बल हो जाता है।


 1. कुटज (कोरैया) और अनार वृक्ष की छाल का काढ़ा, शहद के साथ लेने से लाभ होता है।


2. आम की भीतरी छाल, पीस छानकर पानी में घोलकर चीनी या मिश्री मिलाकर पीने से दस्त रूक जाते हैं।


 3. बच्चों के अतिसारों में सूखे आँवलों, चित्रक, छोटी हरड़ व पीपल का चूर्ण प्रातः-सांय गर्म पानी के साथ बच्चों को देने से अतिसारों में लाभ होता है। 


4. इमली के बीजों का चूर्ण 10 ग्राम, पिसा जीरा 15 ग्राम और मिश्री 15 ग्राम एकत्र कूट-पीसकर दस पुड़ियाँ बना लें। 1-1 पुड़िया 3-9 घण्टे के अन्तर से छाछ के साथ सेवन करने से आमातिसार (आँव के साथ अतिसार) में लाभप्रद है। 


5. दो केले आधा पाव दही के साथ प्रतिदिन दो बार खाने से दस्त ठीक हो जाते हैं।


6. जामुन की छाल का ताजा रस बकरी के दूध के साथ सेवन करने से अतिसार में लाभ होता है। पतले दस्त जल्दी ठीक हो जाते हैं।


और पढ़ें – मस्से हटाने के घरेलू उपाय 👈


7 जामुन का गूदा पानी में घोलकर, शर्बत बनाकर पीने से उल्टी-दस्त, मिचली आदि ठीक हो जाते हैं।


8. नारियल (गिरी गोला) के पानी कप में थोड़ा-सा पिसा जीरा मिलाकर पीने से गर्मी में होने वाले दस्त बन्द हो जाते हैं।


9. नींबू के रस में अफीम घिसकर चाटने से अतिसारों में लाभ होता है।


 10. बेलगिरी का चूर्ण 5 ग्राम एवं अफीम एक चौथाई ग्रेन (लगभग 16 मि.ग्रा.) मिलाकर दिन में 4 मात्रायें देने से लाभ हो जाता है। 


11 बच्चों के अतिसारों में बेल का सूखा टुकड़ा साफ पत्थर पर सौंफ के अकं में घिसकर आया चम्मच शक्कर या शहद मिलाकर प्रतिदिन 2-3 बार चाटने से बच्चों के अतिसार ठीक हो जाते हैं।


12. सन्तरे के छिलके सुखाकर महीन पीस लें। इस चूर्ण को चाटकर ऊपर से सन्तरे का रस पीने से गर्भवती के अतिसार और वमन ठीक हो जाते हैं। 


और पढ़ें – गैस के घरेलू उपाय👈


13 बच्चों के दस्त में माँ के दूध के साथ थोड़ा-सा सन्तरे का रस मिलाकर बच्चों के दस्त बन्द हो जाते हैं।


14. दस्त एवं ऑव होने पर सियारों का शर्बत बनाकर पीने से लाभ होता है। 


15 कच्चा सेब खूब चबाकर खाने से तथा सेव का रस पीने से पाचन शक्ति ठीक होकर दस्तों को रोकता और बंधा मल आता है। 


16. सीताफल (काशीफल, कदीमा), का रस या कच्चे फल का सेवन करने से अतिसार ओर पेचिश ठीक हो जाती है।


17 अदरक का रस नाभि पर लगाने से दस्त बन्द हो जाते हैं।


 18 आधा कप उबलते पानी में चम्मच अदरक का रस मिलाकर 1-1 घण्टा बाद पीने से पतले दस्त रुक जाते हैं।


19 यदि अतिसार पित्त के कारण हो तो कमरख का रस या शर्बत पिलायें।


20. प्याज के रस में अफीम का योग देकर पीने से मरोड़ एवं दस्त बन्द हो जाते हैं।


और पढ़ें – Viral Fever👈


21 करेले एवं प्याज का समभाग रस मिलाकर पीने से दस्त बन्द हो जाते हैं।


22. तुलसी के पंचांग (जड़, धड़, पुष्प, पत्तं एवं बीज) का क्वाथ बनाकर पीने से दस्त बंद हो जाते हैं।


 23. एक बताशे पर 1 से 5 बूंद बरगद का दूध डालकर लेने से दस्त आना रूक जाते हैं। छोटे बच्चों को भी लाभ होता है। मात्रा 1 से 2 बूँद दें। लगातार 9-4 दिन तक देने से हरे-पीले दस्त आना भी ठीक हो जाते हैं।


24. बरगद के दूध को नाभि पर मलकर थोड़ी देर लेटने से अतिसारों में लाभ होता है।


 25 नीम के पत्तों को पीस, छानकर शक्कर मिलाकर पीने से दस्त बन्द हो जाते हैं।


26. धनिया का रस छाछ या लस्सी में मिलाकर पीने से अपच-दस्त में लाभ होता है।


27 यदि बच्चों को पेट दर्द के साथ दस्त आ रहे हों तो पान के डण्ठल पर तेल लगाकर गुदाद्वार में प्रवेश करें, लाभ होगा।


28 घी में भुनी भाँग की पत्तियों के चूर्ण को शहद के साथ चाटने से अतिसारों में लाभ होता है। बिना घी में भुनी भाँग भी लाभदायक है।


और पढ़ें – पैरों में सूजन 👈


29 सालबपंजा का चूर्ण 5 ग्राम दिन में 3 बार छाछ के साथ सेवन करने से पुराने से पुराने अतिसार ठीक हो जाते हैं। यह आमवात (पित्ती उछलना) और पेचिश में भी लाभदायक है।


30. थोड़ी-सी मूँगफली बकरी के दूध के साथ भोजन के बाद खाने से दस्त अधिक आने रूक जाते हैं।


31 तिला के पत्तों का रस पानी में मिलाकर प्रतिदिन पीने से मूत्र संस्थान के रोग ठीक हो जाते हैं।


32 अतिसारों में चावल का मांड उपयोगी है।


33. एक कप ताजा दही में पानी एवं पिसा हुआ सफेद जीरा 1 चम्मच मिलाकर खान से पतले दस्त बन्द हो जाते हैं।


34. जायफल को पानी में 15-20 बार पत्थर पर घिसकर चम्मच ठण्डे जल में घोलकर सुबह-शाम पीने से बच्चों के पतले दस्त बन्द हो जाते हैं।


35 वयस्कों को अतिसार आने पर जायफल का चूर्ण 1 ग्राम, पानी आधा कप के साथ सुबह शाम लेने से आशातीत लाभ होता है। 


और पढ़ें – अनिद्रा का इलाज 👈


36. दालचीनी का चूर्ण एवं कत्या प्रत्येक 1-1 ग्राम सुबह-शाम पानी के साथ लेने से दस्तों में लाभ होता है।


37. दालचीनी का चूर्ण डेढ़ ग्राम, राल डेढ़ ग्राम तथा बेलगिरि का चूर्ण 3 ग्राम चूर्ण बनाकर प्रातः सायं गुड़ के साथ लेने से अतिसार ठीक हो जाते हैं। 


38. मेथी के पत्तों एवं मेथी के दानों का सेवन करने से दस्त, गैस, उदरशूल, अम्लपित्त,अपच आदि ठीक हो जाते हैं।


39. सौंफ भुनी और बिना भुनी समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। 10-10 ग्राम – प्रतिदिन 4 बार मट्ठे के साथ लेने से अतिसारों में लाभ होता है। 


41 आँव एवं पतले दस्तों में भुनी सौंफ 2 चम्मच का चूर्ण दिन में 3-4 बार लेने से लाभ होता है।


42 हींग, जायफल, काली मिर्च एवं केसर-प्रत्येक 5 ग्राम गाय के दूध में पीसकर छोटी-2 गोलियाँ बना लें। मौसम अनुसार ठण्डे या गर्म पानी के साथ 1-1 गोली 3-3 घण्टे बाद लेने से अतिसारों में लाभ होता है।


और पढ़ें – Dust allergy 👈


43. हींग और कपूर समभाग लेकर शहद में घोंटकर मटर के बराबर गोलियाँ बना लें। 2-4 गोलियाँ सुबह-शाम पानी के साथ लेने से दस्तों में आराम आ जाता है। 


44 बच्चों के सर्दी के दस्तों में पेट दर्द या सर्दी के दस्तों में हींग को पानी में घोलकर हल्का गर्म बच्चों के पेट पर लगाने से अतिशीघ्र आराम आ जाता है।


45. सोंठ, सेंधा नमक और सिंका (तपाया हुआ) जीरा समभाग मिलाकर चूर्ण बना लें। 1-1 चम्मच (5 ग्राम) चूर्ण छाछ में मिलाकर भोजन के बाद प्रतिदिन पीने से पुराने दस्त आना बन्द हो जाते हैं।


46. खजूर वृक्ष के गौद का चूर्ण 1-1 चम्मच 2 बार प्रतिदिन लेने से दस्त बन्द हो जाते हैं।


47 अमृतधारा 5-7 बूँद अदरक के रस 5 मि.ली. के साथ सेवन करने से लाभ होता है। 


48. छोटे बच्चों को हरे-पीले दस्त आ रहे हों 5-10 बूँद चूने का पानी थोड़े पानी में मिलाकर दिन में 3-4 बार पीने से लाभ होता है। यदि बच्चा 6 मास से अधिक का हो तो 10 बूँद, एक वर्ष से बड़ा हो तो 20 बूँद प्रति मात्रा दें। 


49 पतले दस्त अधिक आ रहे हो तो अन्न का प्रयोग बन्द करके दही का पानी बार 2 दें।


50 दही का फेंटकर पानी मिलाकर बार-2 पीने से दस्त वन्द हो जाते हैं।


और पढ़ें – फुट कॉर्न के 10 बेस्ट घरेलू उपाय👈


Leave a Comment