सरकार ने 8 यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक क्योंकि… YouTube Channels Blocks..

 

8 यूट्यूब चैनलों को भारत सरकार ने किया ब्लॉक क्योंकि… YouTube Channels Blocks..

सरकार ने झूठी, सनसनीखेज और भारत विरोधी खबरें प्रसारित करने वाले आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें सात भारतीय और एक पाकिस्तानी चैनल शामिल है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में दुष्प्रचार फैलाने में शामिल इन चैनलों को 2021 में जारी नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत ब्लाक कर दिया है। प्रतिबंधित किए गए इन आठों यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका था। इनके 85 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे।


YouTube Channels Blocks..

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इन सभी आठ चैनलों को 16 अगस्त को ब्लाक कर दिया गया। इन चैनलों के साथ एक फेसबुक अकाउंट और दो फेसबुक पोस्ट को भी सरकार ने ब्लाक किया है। सरकार के अनुसार, इनमें से कुछ चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री का उद्देश्य भारत में विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाना था। इसी मंशा से इन चैनलों के तमाम वीडियो में पूरी तरह झूठे दावे भी किए गए थे।


इन चैनलों पर प्रतिबंध लोकतंत्र टीवी


1 – लोकतंत्र टीवी

• 23,72,27,331 व्यूज

• 12.90 लाख सब्सक्राइबर


2- यू एंड वी टीवी

• 14,40,03,291 व्यूज

• 10.20 लाख सब्सक्राइबर


3 – एएम राजवी

12278194 व्यूज

95900 सब्सक्राइब


4 – गौरवशाली पावन मिथिलांचल

• 15,99,32,594 व्यूज

• 7 लाख सब्सक्राइबर


5 – सीटाप5टीएच

• 24,83,64,997 व्यूज

• 33.50 लाख सब्सक्राइबर


6 – सरकारी अपडेट 

• 70,41,723 व्यूज

• 80,900 सब्सक्राइबर


7 – सब कुछ देखो

• 32,86,03,227 व्यूज

• 19.40 लाख सब्सक्राइबर


8 – न्यूज की दुनिया (पाकिस्तान स्थित)

• 61,69,439 व्यूज

• 97,000 सब्सक्राइबर


सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही झूठी खबरों का ब्योरा भी दिया। मंत्रालय के अनुसार, इन चैनलों पर ‘भारत सरकार ने धार्मिक संरचनाओं को गिराने का आदेश दिया, भारत सरकार ने धार्मिक उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया, भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा’

जैसी फर्जी खबरें चलाई गई।

Leave a Comment