आंवला सर्दियों में अमृत

आंवला सर्दी में अमृत फल है, यह शरीर को बहुत शक्तिशाली बनाता है और रोगों को शरीर से दूर रखता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ सुंदर भी बनाता है। हमारे शरीर में 1 दिन में लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। एक आंवला दो संतरे के बराबर होता है।

आंवला एक अंडे से अधिक ताकत देता है।आंवला का मुरब्बा, पाउडर, कैंडी, अचार, चटनी व चव्यंनप्राश के किसी न किसी रूप से रोज सेवन करना चाहिए।आंवले के सेवन करने से खून साफ होता है और मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। युवा देखने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय आंवला है।इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम बुढ़ापे को रोकता है।युवा दिखने के लिए आंवले का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला खाना चाहिए। इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी पर बहुत असर पड़ता है। आंवला पाउडर को मक्खन के साथ आने से भूख बढ़ती है। आज के समय में सबसे आम बीमारी हाई ब्लड प्रेशर को निमंत्रण मैं करने का काम भी आमला ही करत है।

इसके अलावा कैंसर, हार्ट, हड्डियों के रोग, स्किन के रोग आदि रोगों को दूर करता है।आंवले का तेल सिर के रोगों में बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।सिर दर्द होने पर आमला तेल की मालिश करने से सिर दर्द में राहत मिलती है।रूखे व बेजान बालों में इसके तेल से मालिश करने से चमक आ जाती है।

और देखें – विटामिन

एक स्वस्थ इंसान को भी आंवले का मुरब्बा दूध के साथ लेना चाहिए यह नई शक्ति व चेतना देता है। रोज ताजे आंवले का रस पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। आंवले के रस को शहद में मिलाकर खाने से डायबिटीज में फायदा मिलता है। आंवले के चूर्ण को मूली के साथ खाने से पथरी के रोगों में लाभ होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी आवंला बहुत लाभकारी है।

चेहरे की सुंदरता के लिए:

  • आंवले के जूस को पीने से चेहरे पर ग्लो आती है।
  • आंवले के पाउडर को चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं।
  • सर्दियों में आंवले का स्क्रब करने से चेहरे की गंदगी खत्म हो जाती है।
  • आंवले के सेवन से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती है।
  • ड्राई स्किन के लिए आमला बहुत लाभकारी है।

YouTube channel   👈

Leave a Comment